फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth news

श्रेयांश और सलोनी के सिर सजा रॉयन प्रिंस और प्रिंसेस का ताज

Sun, 01 Feb 2015 12:07 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Sun, 01 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
youth news
रॉयन इंटरनेशनल स्कूल में 12वीं के विद्यार्थियों को समारोह पूर्वक विदाई दी गई। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक ग्रेस पिंटो की उपस्थित बच्चों के लिए खास रही। उन्होंने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

जूनियर्स ने अपने सीनियर्स के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। फादर्स लव प्रस्तुति भी खूब सराही गई। श्रेयांश शुक्ला और ऋतिका वार्ष्णेय को रॉयन एकेडमी सम्मान, गुरदीप सिंह और त्यागी को सर्वश्रेष्ठ खेल एवं नृत्य सम्मान, श्रेयांश शुक्ला को रॉयन प्रिंस और सलोनी बेरी को रॉयन प्रिंसेस सम्मान से नवाजा गया। इसी कड़ी में कालेज काउंसिल सदस्य राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अध्यक्ष के सहयोग से कैंडल समारोह हुआ। बधाई गीतों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई गईं। इस अवसर पर 12वीं के छात्र-छात्राओं को उपहार भी दिए गए। प्रधानाचार्य वर्षा अग्रवाल ने प्रबंध निदेशक और कार्यक्रम सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए बच्चों की सफलता की कामना की।
विज्ञापन

इससे पहले प्रबंध निदेशक पिंटो को एनसीसी कैडेट्स ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। साथ ही विद्यार्थियों को समूहों ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पिंटो ने कॉलेज परिसर में पौध भी रोपित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed