फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth,Kushti Pahalwan

बारिश ने फेरा अरमानों पर पानी, नहीं हो सका दंगल गर्ल का मुकाबला

Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
youth,Kushti Pahalwan
पूनम फोगाट को फूल भेंट करते राकिमसं के जिलाध्यक्ष व अन्य - फोटो : POWAYAN
पुवायां। दंगल फिल्म में पहलवान का रोल करने वाली पूनम फोगाट की कुश्ती देखने के लिए मंगलवार को शाहजहांपुर, पीलीभीत और लखीमपुर जिलों से लोग पहुंचे, लेकिन बारिश ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। समर्थकों के अनुरोध पर पूनम पुवायां में ही रुक गई हैं। यदि मौसम साफ रहा तो बुधवार को पूनम का कुश्ती मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन

हरियाणा की महिला पहलवान पूनम फोगाट ने आमिर खान की फिल्म दंगल में गीता फोगाट के साथ कुश्ती लड़ते हुए एक रोल किया है। पूनम पुवायां में चल रही राष्ट्रीय एकता विराट दंगल में हिस्सा लेने आई हैं। पूनम ने चैलेंज किया है कि कोई भी महिला और पुरुष पहलवान उनसे कुश्ती लड़ सकता है।
विज्ञापन

पूनम के कुश्ती लड़ने की जानकारी पाकर आसपास के जिलों ने तमाम दर्शक पुवायां पहुंचे, लेकिन अचानक मौसम खराब हो जाने और बारिश होने से अखाड़ा गीला हो गया। इस कारण मंगलवार को एक भी कुश्ती मुकाबला नहीं हो सका। तमाम लोगों ने गांधी पार्क पहुंचकर वहां ठहरी पूनम से मुलाकात की। पूनम को मंगलवार को ही लौटना था, लेकिन लोगों ने उनसे एक दिन रुकने का अनुरोध करते हुए कहा कि वह लोग काफी दूर से कुश्ती देखने आए हैं और कल फिर आएंगे। इसके बाद पूनम ने बुधवार तक रुकने और कुश्ती में हिस्सा लेने की हामी भर दी। अब मौसम साफ रहा तो दर्शकों को बुधवार को पूनम का कुश्ती मुकाबला देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्फी लेने की मची होड़
महिला पहलवान पूनम फोगाट के साथ सेल्फी लेने की भी होड़ रही। तमाम लोगों ने उनके साथ सेल्फी खींची। प्रशंसकों के लगातार आने जाने के कारण पूनम की दिनचर्या अस्त व्यस्त रही। उन्हें बमुश्किल अभ्यास और कसरत करने का मौका मिल सका।

कुश्ती के लिए महिलाओं को किया प्रेरित
कई पहलवानों ने पूनम के हौसले की दाद देते हुए कहा कि कुश्ती में पहले केवल पुरुषों का ही वर्चस्व था। महिलाओं को परिवार के लोग कुश्ती सीखने भेजने से साफ मना कर देते थे। ऐसे में पूनम का हौसला सराहनीय है। पहलवानों ने अपने घर की महिलाओं से पूनम की बात भी कराई। पूनम ने महिलाओं को कुश्ती में आगे आने को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed