फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Youth dies due to electrocution

करंट की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to electrocution
राजा का फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कलान नगर के मेन रोड पर रामदीन गुप्ता गली निवासी राजा गुप्ता की करंट लगने से मौत हो गई। वह घर की बिजली ठीक कर रहा था तभी करंट की चपेट में आ गया। इकलौती संतान की मौत से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

छह दिन बाद किसी तकनीकी खराबी से गली की बिजली नहीं आ रही थी। मंगलवार को बिजली आ गई। घर में बिजली न आने पर राजा बोर्ड ठीक कर रहा था। मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे तख्त पर चढ़कर बिजली ठीक कर रहे राजा को करंट का झटका लगा और वह तख्त पर गिर गया। परिजन रात में ही उसे लेकर एक डाक्टर के यहां गए। डॉक्टर के मना करने पर परिजन युवक को लेकर बदायूं चले गए। वहां डॉक्टर ने राजा को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजा के पिता की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। राजा पर ही परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। किशोर अवस्था में ही राजा एक किराने की दुकान पर नौकरी करने लगा था। राजा अपना और अपनी मां का खर्चाउठाता था। इकलौते बेटे की मौत पर मां गुड्डी देवी बदहवाश हो गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed