फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   youth congres protest

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों से पुलिस ने छीना केंद्र सरकार का पुतला

Fri, 27 Aug 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
youth congres protest
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का पुतला युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से छीनती पुलिस ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओें ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर उसका पुतला फूंकने का प्रयास किया, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस बल ने उनसे पुतला छीन लिया। इसे लेकर युकां कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्का-मुक्की और नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

प्रदर्शन के लिए पार्टी कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में इकट्ठा हुए और वहीं पर केंद्र सरकार का पुतला तैयार किया। इस मौके पर हुई बैठक में युकां के जिलाध्यक्ष इरफान हसन खां ने कहा कि मोदी सरकार रेल बेचने के साथ ही डीजल-पेट्रोल महंगा बेच रही है, लेकिन जो सवाल पूछ ले उसे जेल भेज रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन योजना (एमएनपी) सहित 13 क्षेत्रों को निजीकरण की ओर धकेल दिया है और पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की खातिर पूरे देश को बर्बाद किया जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक के बाद युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला लेकर कांग्रेस कार्यालय के बाहर निकले, लेकिन वहां थाना सदर बाजार कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल के नेतृत्व में पहले से तैनात पुलिस बल ने युवाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए चारों ओर से घेर लिया। कार्यकर्ताओं ने पुतला लेकर वहां से भागने के लिए दौड़ लगाई, लेकिन पुलिस ने उनसे पुतला छीन लिया। नोकझोंक होने पर प्रभारी निरीक्षक ने उन्हें यह कहकर समझाया कि उनके प्रदर्शन का मकसद पूरा हो चुका है। इस मौके पर सोशल मीडिया सेल के जिला प्रभारी अमन गुप्ता, परवेज खां, रमाकांत, फैसल खां, गुलाम ग़ौस खां, चांद साबरी, मुदक्किर, आमिर पठान, मो. इरफान, साहिल खां, शिवकुमार, राजू अग्निहोत्री, विशाल, अभिषेक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed