{"_id":"61bf85adcf73950167365037","slug":"young-man-suffering-from-illness-shahjahanpur-news-bly469801426","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान युवक ने तमंचे से गोली मारकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान युवक ने तमंचे से गोली मारकर दी जान
विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो,
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला गदियाना निवासी राजकुमार (32) ने शनिवार की रात करीब एक बजे दावत से लौटने के बाद कमरे मेें तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। कमरे में सो रही पत्नी अंजली और उसके दो बेटे छह वर्षीय विराट और तीन वर्षीय सम्राट की आंख खुल गईं। बताया जा रहा है कि वह बीमारी से परेशान था।
पत्नी ने अपने पति को बेड पर लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। गोली की आवाज सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंच गए। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन से पूछताछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे परिजन ने बताया कि करीब तीन महीने से राजकुमार पीलिया से ग्रसित था। वह मेहनत मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करता था। बीमार होने पर राजकुमार बहुत तनाव में था। उसको डर था कि बीमारी से मौत हो गई तो उसके बाद परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। राजकुुमार की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाद