फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   young man dies due to high speed vehicle hits him in shahjahanpur

Shahjahanpur News: गमी में शामिल होने जा रहे युवक की मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी थी टक्कर

Sun, 05 Mar 2023 07:02 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 05 Mar 2023 07:02 PM IST
सार

शाहजहांपुर में बरेली मोड़ पर पैदल जा रहे युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। अस्पताल में उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
young man dies due to high speed vehicle hits him in shahjahanpur
पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव कल्यानपुर निवासी 29 वर्षीय अरविंद कुमार की साउथ सिटी के सामने किसी वाहन की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। वह ददरौल स्थित अकर्रा रसूलपुर गांव के प्रधान मदन लाल वर्मा के घर गमी की होली पर जा रहे थे।

विज्ञापन


खेती-बाड़ी करने वाले अरविंद शुक्रवार को अपने मौसा प्रधान मदन लाल वर्मा के घर जाने के लिए निकले थे। बस से बरेली मोड़ पर उतरकर वह पैदल ही अकर्रा रसूलपुर की ओर जा रहे थे, तभी साउथ सिटी के सामने सुबह करीब सात बजे किसी वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

विज्ञापन

उपचार के दौरान तोड़ा दम 

गंभीर रूप से घायल अरंविंद को पुलिस ने राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और परिजनों को खबर दी। शनिवार देर रात इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उसकी मौत की खबर सुनकर पत्नी रेखा बिलख पड़ीं। वह रोते-रोते बेहोश हो गईं। एक साल पहले ही अरविंद की शादी पूरनपुर के धर्मापुर गांव की रेखा से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मातम में बदलीं त्योहार की खुशियां

होली से तीन दिन पहले अरविंद की मौत से पूरे परिवार में मातम छा गया। सबसे बड़े बेटे अरविंद की मौत से परिजन बेहद दुखी हैं। उनके आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed