{"_id":"2e7c0dd8727e5d4eaf4fe50740e9aa84","slug":"xen-office-the-villagers-demonstrated-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन ऑफिस, कलक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन ऑफिस, कलक्ट्रेट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 15 Jun 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
निगोही फीडर की बिजली सप्लाई ठप होने से तमाम गांवों के ट्यूबवेल नहीं चल पा रहे हैं। समस्या के निदान के लिए ग्रामीण सोमवार को पुवायां रोड पर बाईबाग स्थित एक्सईएन ऑफिस जाकर अफसरों से मिले, लेकिन उनसे टका सा जवाब पाकर उनका गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने बिजली अफसरों के रवैये के विरोध में कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया और डीएम के नाम ज्ञापन देकर फसलों की सिंचाई के लिए फीडर की बिजली सप्लाई जल्द शुरू कराने की मांग की।
निगोही फीडर से कटिया बुजुर्ग, पाता, अख्त्यारपुर, मूढ़ा फत्तेपुर, खिरिया, पलहनापुर, बचुइया, नथुआपुर आदि गांवों को ट्यूबवेल के करीब 80 कनेक्शन जारी किए गए हैं। करीब 20 दिन पहले निगोही फीडर की लाइन शार्ट हो जाने उसे ट्यूबवेल चलने बंद हो गए। इससे खरीफ सीजन की फसलों में सिंचाई का काम अवरुद्ध हो गया है। फसलें बर्बाद होने से बचाने को संबंधित कनेक्शन धारकों ने कई बार मुख्यालय पर आकर बिजली अफसरों से लाइन चालू कराने की फरियाद की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसी समस्या को लेकर संबंधित गांवों के ग्रामीण सोमवार को बीडीसी मेंबर विमल कुमार के साथ बाईबाग के एक्सईएन दफ्तर पहुंचे। उस वक्त एक्सईएन अशोक सुंदरम अपने दफ्तर में नहीं थे। इसलिए ग्रामीण क्षेत्रीय अवर अभियंता डीएन शर्मा और एसडीओ से मिले और अपनी समस्या बताई। दोनों अफसरों ने यह कहकर किसानों को निराश कर दिया कि इस समस्या का उनके पास फिलहाल कोई समाधान नहीं है।
विज्ञापन
अफसरों के इसी जवाब से भड़के ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इतने पर भी गुस्सा नहीं थमा तो कलक्ट्रेट जाकर प्रदर्शन किया और वहीं धरना दे दिया। डीएम के नाम एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि चार दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं होने पर प्रभावित गांवों के सारे लोगों को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा। इस संबंध में एक्सईएन सुंदरम का पक्ष जानने को कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। धरना-प्रदर्शन में शराफत खां, बलजीत सिंह, ओमप्रकाश, रामवीर, राधेश्याम, छोटे लाल, राजीव कुमार, बृजेश वर्मा आदि शामिल रहे।