{"_id":"4ca07b2350d0724a231b787f13de965a","slug":"xen-instructions-to-stop-the-salary-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सईएन का वेतन रोकने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सईएन का वेतन रोकने के निर्देश
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरौल ब्लॉक के लोहिया समग्र ग्राम इटौरा में इंडिया मार्क हैंड पंपों की खराबी के बारे में जल निगम के अधिशासी अभियंता को कोई अद्यतन जानकारी नहीं होने को डीएम शुभ्रा सक्सेना ने गंभीरता से लेते हुए एक्सईएन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, सोमवार को इटौरा में रात्रि विश्राम कार्यक्रम के दौरान डीएम ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तो पता चला कि वहां तीन हैंडपंप दोबारा बोरिंग और तीन अन्य हैंडपंप मरम्मत कराने लायक हैं। चौपाल से यह भी ज्ञात हुआ कि गर्रा नदी के किनारे बसे गांव इटौरा की अधिकांश आवासीय भूमि करीब दो दशक पहले बाढ़ से कटकर नदी में समा चुकी है, जिस वजह से पूरी आबादी ग्राम समाज और सार्वजनिक भूमि पर बसी है। डीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की सभी प्रमुख योजनाओं और कार्यक्रमों से हुए संतृप्तीकरण की समीक्षा की। इस मौके पर एसपी बबलू कुमार ने गांव में रहने वाले हिस्ट्रीशीटरों के चाल-चलन और शस्त्र लाइसेंसों की समीक्षा की।