{"_id":"60ba75098ebc3e34fd384e7b","slug":"world-environment-day-shahjahanpur-news-bly448742342","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष : हर बेटी के जन्म पर 21 पौधों का तोहफा देते हैं विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व पर्यावरण दिवस पर विशेष : हर बेटी के जन्म पर 21 पौधों का तोहफा देते हैं विनोद
Sat, 05 Jun 2021 02:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 02:51 AM IST
सार
ग्रामीण पृष्ठभूमि के विनोद वर्मा अपने गांव में जन्म लेने वाली हर बेटी के अभिभावक को 21 और बेटे के अभिभावक को 11 पौधे तोहफे में देते हैं।
विज्ञापन
पौधा लगाते विनोद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पर्यावरण के प्रति प्रेम और बेटियों के प्रति सम्मान करना कोई विनोद वर्मा से सीखे। ग्रामीण पृष्ठभूमि के विनोद वर्मा अपने गांव में जन्म लेने वाली हर बेटी के अभिभावक को 21 और बेटे के अभिभावक को 11 पौधे तोहफे में देते हैं। विनोद ने कुछ युवाओं के साथ ‘माय विलेज टीम’ भेदपुर तैयार की है जो पौधरोपण को बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र में शाहजहांपुर शहर से सटे गांव भेदपुर के रहने वाले तीस वर्षीय विनोद कुमार वर्मा शुरू से ही पर्यावरण के प्रति सजग और सक्रिय रहे हैं। 2010-11 में दिल्ली से मॉस कम्यूनिकेशन का कोर्स करने के बाद विनोद गांव लौट आए। इसके बाद वह पौधरोपण के कार्य में लग गए। गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों पेड़ विनोद के लगाए हुए हैं। इस दौरान विनोद कई पर्यावरणविदों के संपर्क में आए और उनके सेमिनारों में नियमित सहभागिता करते रहे।
विज्ञापन
पिछले छह महीने में विनोद अपने गांव भेदपुर में ही छह परिवारों को पौधे भेंट कर चुके हैं। पौधों में बरगद, पीपल, नीम, गुडहल आदि होते हैं। पेड़ नर्सरी से 50 से 70 रुपये में खरीदते हैं। विनोद की यह कवायद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी तो उनके साथ तमाम लोग जुड़ने लगे हैं।
विज्ञापन
विनोद ने बताया कि कई युवाओं के कहने पर वह ऐसा संगठन खड़ा कर रहे हैं जो शहरी और ग्रामीण इलाके में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण को बढ़ावा देंगे। आसपास के कई गांवों के युवा उनके साथ जुड़ चुके हैं। इस पर्यावरण दिवस पर भी टीम का एक-दूसरे से परिचय कराया जाएगा। इसके बाद ये युवा अपने-अपने गांव में पौधे लगाने की मुहिम को आगे बढ़ाएंगे।