{"_id":"5d8e53208ebc3e93ce4fad87","slug":"workshop-shahjahanpur-news-bly377955361","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के समय सावधानी बरतने का दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर और सेप्टिक टैंक की सफाई के समय सावधानी बरतने का दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपर। नगर निगम में शुक्रवार को नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कार्पोरेशन की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सीवर व सेप्टिक टैंक की जोखिम भरी सफाई में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया।
शुक्रवार को कार्यशाला में नगर आयुक्त विद्याशंकर सिंह ने कह कि सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई के समय सांस लेने में परेशानी के कारण कई बार सफाई कर्मचारियों की जान जोखिम में आ जाती है। जिसको ध्यान में रखकर महानगरों में सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान सावधानी बरतने के लिए सफाई नायकों व सहायकों को प्रशिक्षित करने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं। इस बीच प्रोजेक्टर के माध्यम से सुरक्षा संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दिखाया गया कि किस तरह से सफाई कर्मचारी अपनी जान जोखिम में डाले बिना सीवर व सेप्टिक टैंकों की सफाई कर सकते हैं। इस मौके पर डीडीएम सैफ सिद्दीकी, एसएफआई पवन कुमार, हरिवंश दीक्षित, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।