फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker killed by falling tree while cutting put

पेड़ काटते समय डाल गिरने से मजदूर की मौत

Mon, 22 Feb 2016 08:42 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 22 Feb 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन

 रोजा थाना क्षेत्र के गांव तुर्की खेड़ा निवासी 35 वर्षीय संजय यादव रविवार की रात सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ग्राम रौरा में पापुलर के पेड़ काट रहे थे। तभी अचानक पेड़ की डाल टूटकर उनके सिर पर गिरी। इसमें गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन

रविवार को संजय पेड़ काटने का काम करते थे। सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के ठेकेदार के माध्यम से गांव रौरा में पापुलर के पेड़ काटने गए थे। वहां पेड़ का काटते समय पेड़ की डाल गिरने से हुई संजय की मौत के बाद ठेकेदार और अन्य मजदूर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पहुंचे संजय के बहनोई अजयपाल यादव की शिकायत पर पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पत्नी सरोज, आठ वर्षीय बेटा कल्लू, पांच वर्षीय बेटा नज्जू और डेढ़ साल की बेटी गुड़िया हैं। संजय की मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। पुलिस ने सेहरामऊ दक्षिणी के ठेकेदार रियासत, आरसी मिशन के बाड़ी गांव निवासी सलीम और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed