{"_id":"6287f56cad6b9678ee77be11","slug":"worker-dies-in-power-project-family-jammed-the-highway-shahjahanpur-news-bly485566345","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत परियोजना के प्लांट में मजदूर की मौत, परिजन ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत परियोजना के प्लांट में मजदूर की मौत, परिजन ने जाम किया हाईवे
विज्ञापन
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र निवासी सत्यपाल की रोती-बिलखती पत्नी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौसर कोठी/भावलखेड़। सेहरामऊ दक्षिणी कस्बा निवासी सत्यपाल हरदोई-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर रिलायंस पावर परियोजना में कोयला उतारने के दौरान मालगाड़ी के वैगन के गेट से दबकर घायल हो गए। सत्यपाल को प्लांट के कर्मचारी एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजन ने 45 मिनट तक सड़क को जाम कर दिया।
35 वर्षीय सत्यपाल शाम में मालगाड़ी से कोयला उतार रहा था। बताते हैं कि मालगाड़ी के वैगन के गेट में दबकर घायल हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। सत्यपाल की मौत की सूचना पर परिजन परियोजना के गेट पर पहुंच गए। आरोप है कि मृतक को ले जा रही एंबुलेंस को नहीं रोका गया। परिजन को भी साथ नहीं ले गए। इस पर नाराज होकर परिजन ने हरदोई रोड पर जाम लगा दिया।
जाम के दौरान हाईवे पर तमाम गाड़ियां फंस गई। लंबा जाम लगने के दौरान जबर्दस्ती निकलने का प्रयास करने वालों से अभद्रता की गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन को बातचीत के लिए तैयार किया। रिलायंस पावर परियोजना के एचआर हेड धर्मेंद्र बैस ने मुआवजा का आश्वासन दिया। तब 45 मिनट के बाद जाम खोला गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र नैतिक, सचिन, शिवम व पुत्री अंजलि और शिवानी को छोड़ गया। पतनी सीमा देवी भी पति की मौत से काफी गमजदा हैं।
विज्ञापन
-मृतक के परिजन को नकद मुआवजा, बीमा का लाभ और प्रति माह मृतक की पत्नी को दूसरे नॉमिनी तक पेंशन दी जाएगी। -धर्मेंद्र बैस, एचआर प्रबंधक, रिलायंस, पावर परियोजना