फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Worker dies in power project, family jammed the highway

विद्युत परियोजना के प्लांट में मजदूर की मौत, परिजन ने जाम किया हाईवे

Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Worker dies in power project, family jammed the highway
सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र निवासी सत्यपाल की रोती-बिलखती पत्नी - फोटो : SHAHJAHANPUR
रौसर कोठी/भावलखेड़। सेहरामऊ दक्षिणी कस्बा निवासी सत्यपाल हरदोई-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर रिलायंस पावर परियोजना में कोयला उतारने के दौरान मालगाड़ी के वैगन के गेट से दबकर घायल हो गए। सत्यपाल को प्लांट के कर्मचारी एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजन ने 45 मिनट तक सड़क को जाम कर दिया।
विज्ञापन

35 वर्षीय सत्यपाल शाम में मालगाड़ी से कोयला उतार रहा था। बताते हैं कि मालगाड़ी के वैगन के गेट में दबकर घायल हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें निकाला और राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। सत्यपाल की मौत की सूचना पर परिजन परियोजना के गेट पर पहुंच गए। आरोप है कि मृतक को ले जा रही एंबुलेंस को नहीं रोका गया। परिजन को भी साथ नहीं ले गए। इस पर नाराज होकर परिजन ने हरदोई रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम के दौरान हाईवे पर तमाम गाड़ियां फंस गई। लंबा जाम लगने के दौरान जबर्दस्ती निकलने का प्रयास करने वालों से अभद्रता की गई। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन को बातचीत के लिए तैयार किया। रिलायंस पावर परियोजना के एचआर हेड धर्मेंद्र बैस ने मुआवजा का आश्वासन दिया। तब 45 मिनट के बाद जाम खोला गया। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र नैतिक, सचिन, शिवम व पुत्री अंजलि और शिवानी को छोड़ गया। पतनी सीमा देवी भी पति की मौत से काफी गमजदा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मृतक के परिजन को नकद मुआवजा, बीमा का लाभ और प्रति माह मृतक की पत्नी को दूसरे नॉमिनी तक पेंशन दी जाएगी। -धर्मेंद्र बैस, एचआर प्रबंधक, रिलायंस, पावर परियोजना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed