{"_id":"61df249f0bd05260352d46f1","slug":"work-on-overbridge-under-construction-started-at-hulasanagara-crossing-shahjahanpur-news-bly4723517191","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का शुरू हुआ काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुलासनगरा क्रॉसिंग पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का शुरू हुआ काम
विज्ञापन
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बुधवार को गर्डर रखे जाने का काम शुरू हो गया?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरानपुर कटरा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर बुधवार को गर्डर रखे जाने का काम शुरू हो गया। पहले दिन क्रॉसिंग की पश्चिमी दिशा में बनाए पिलर्स पर दो गर्डर रखे गए। यह काम कराने के दौरान बरेली की ओर जाने वाले सर्विस रोड पर यातायात बंद कर देने से लोगों को आगे जाने के लिए इंतजार करना पड़ा।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय से इस हाईवे के 176 किमी लंबे बरेली-सीतापुर सेक्शन के चौड़ीकरण की मंजूरी करीब 11 वर्ष पूर्व मिली थी। हाईवे के इस हिस्से को फोरलेन बनाने सहित सभी पुलों के निर्माण कार्य का ठेका नोएडा की ऐरा इंफ्रा कांस्ट्रक्शंस कंपनी को मिला था। ऐरा कंपनी को हुलासनगरा क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज भी बनाना था। यह कंपनी आधा काम भी नहीं निपटा पाई कि एनएचएआई से कार्य के भुगतान को लेकर पैदा हुईं दिक्कतों के कारण यह कंपनी काम अधूरा छोड़कर चली गई। इस कारण कई वर्ष तक निर्माण कार्य बंद रहा। दो साल एनएचएआई ने हाईवे बनाने के विभिन्न कामों का ठेका अलग अलग कंपनियों को दे दिया।
हुलासनगरा क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पीआरएल कंपनी के हिस्से में आया। पीआरएल ने क्रॉसिंग के दोनों ओर संपर्क मार्ग का काम काफी समय पहले पूरा कर लिया। बाद में ओवरब्रिज के ऊपर रखे जाने गर्डरों को लेकर पेंच फंस गया। पुराने गर्डर रेल विभाग ने अस्वीकृत कर दिए। इस कारण रायपुर इस्पात कारखाना मेें नए गर्डर तैयार कराकर हुलासनगरा भेजे गए। अभी एक स्पैन के गार्डर हुलासनगरा पहुंचे हैं, जिन्हें बुधवार से पिलर्स पर रखने का काम शुरू किया। इससे क्षेत्र के लोगों को ओवरब्रिज जल्द बनकर तैयार होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
आज दो गर्डर क्रॉसिंग के पश्चिम दिशा में बनाए गए पिलर्स पर रखे गए हैं। शेष दो गर्डर शुक्रवार तक रख दिए जाएंगे। अब यह काम जारी रहेगा। इसलिए दो से ढाई माह के अंदर ओवरब्रिज यातायात के लिए चालू हो जाने की संभावना है। हालांकि, इस कार्य के दौरान कुछ देर को हाईवे पर यातायात प्रभावित हो सकता है। बाद में ओवरब्रिज पर सड़क बनाने के लिए रेलवे अधिकारियों से ब्लॉक लेकर यह काम कराया जाएगा। - टीके शर्मा, महाप्रबंधक, पीआरएल कंपनी
ट्रक खराब होने से दो घंटे तक लगा जाम
हुलासनगरा रेलवे क्रासिंग पर ट्रक के पहिए जाम हो जाने से करीब दो घंटे तक नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहा। इसके चलते नेशनल हाईवे पर करीब पांच किमी लंबा जाम लग गया। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात चालू कराया गया। बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे स्थित हुलासनगरा रेलवे क्रॉसिंग पर मंगलवार रात करीब एक बजे बजे रेलवे फाटक के नजदीक बरेली की ओर से आ रहे ट्रक के पहिये अचानक जाम हो गए। इसकी वजह से नेशनल हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया।
करीब दो घंटे बाद पुलिस ने क्रेन बुलाकर खराब खड़े ट्रक को हटवाया। करीब तीन बजे यातायात चालू हो सका। लगभग दो घंटे तक ट्रैफिक बंद रहने से नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया। रात में पुलिस की तमाम कोशिशें जाम खुलवाने में नाकाम रही। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब दस बजे जाम खुलवाया। उसके बाद भी करीब एक घंटे बाद ही यातायात सामान्य हो सका।