फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women were given anesthetic injection health workers forgot sterilization kit somewhere else

बड़ी लापरवाही: महिलाओं को लगा दिया बेहोशी का इंजेक्शन, नसबंदी किट दूसरी जगह भूल आए स्वास्थ्य कर्मी

Wed, 29 Nov 2023 12:06 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 29 Nov 2023 12:06 PM IST
सार

परिवार नियोजन के तहत नसबंदी का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए महिलाओं को बुला लिया, लेकिन उनके लिए व्यवस्थाएं नहीं कराई गईं। हद तो ये है कि स्वास्थ्य कर्मी नसबंदी किट भी दूसरी जगह भूल गए। 

विज्ञापन
Women were given anesthetic injection health workers forgot sterilization kit somewhere else
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शाहजहांपुर के निगोही सीएचसी में आयोजित महिला नसबंदी शिविर में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई। कर्मचारियों ने महिलाओं को बुलाकर उन्हें बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगा दिए। जबकि किट मदनापुर में ही भूल आए। शाम को किट पहंची तो आशाओं ने महिलाओं की नसबंदी से इन्कार कर दिया। मान-मनौव्वल कराने के बाद भी महिलाएं राजी नहीं हुईं।

विज्ञापन


मंगलवार को महिला नसबंदी के लिए निगोही सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया था। गांवों से आशा वर्करों के माध्यम से करीब 53 महिलाएं नसबंदी कराने के लिए कैंप में पहुंची थीं। पूर्वाह्न 11 बजे से आईं महिलाओं की प्रथम चरण की जांच की गई। 
विज्ञापन


48 महिलाओं ने करवाया था रजिस्ट्रेशन 
पांच महिलाएं गर्भवती होने के चलते लौटा दीं गईं। 48 महिलाओं का रजिस्ट्रेशन कराने के बाद बरेली से आए सर्जन डॉ. अविनाश आनंद ने बेहोशी का इंजेक्शन लगवा दिया, जब ऑपरेशन के लिए रिंग और अन्य उपकरण की तलाश शुरू की तो स्वास्थ्य विभाग की किट उपलब्ध नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन चौधरी से कहा तो उन्होंने पल्ला झाड़ लिया। किट शाहजहांपुर से भेजी जानी थी। इसके बाद किट मंगाने के लिए प्रयास शुरू किए गए। शाम करीब सात बजे किट सीएचसी पर भेजी गई तब आशा वर्कर भड़क गईं। उन्होंने आधी-अधूरी तैयारियों के बीच कैंप आयोजित कराने का विरोध कराते हुए महिलाओं की नसबंदी कराने से इन्कार कर दिया। 

उनका कहना था कि 20 से 25 किलोमीटर दूर अपने बच्चों को छोड़कर आईं महिलाएं देर रात में घर पहुंचने पर खतरा बना रहेगा। ऐसे में उनकी मान-मनौव्वल शुरू हुई, तब भी बात नहीं बनीं। देर शाम को नसबंदी कराने आईं महिलाओं को एंबुलेंस से घर भेजा गया। बताया जा रहा है कि तीन दिन बाद फिर शिविर आयोजित किया जाएगा।

शिविर लगा लिया, व्यवस्थाएं नहीं कराईं 
परिवार नियोजन के तहत नसबंदी का लक्ष्य पूर्ण करने के लिए महिलाओं को बुला लिया, लेकिन उनके लिए व्यवस्थाएं नहीं कराई गईं। उनके लिए बैठने के लिए पर्याप्त इंतजाम तक नहीं किया गया। इंजेक्शन लगने के बाद कुछ महिलाओं को बेड मिल पाया, शेष सर्दी में इधर-उधर परेशान होती रहीं।

मदनापुर में रह गई थी किट
किट लेकर आए परिवार नियोजन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि मदनापुर में कैंप होने के चलते किट वहीं रह गई थी। सूचना आने के बाद किट मंगाई, तब तक रात हो चुकी थी। एक घंटे में पांच नसबंदी की जाती है। देर अधिक होने के कारण नसबंदी नहीं हो सकी हैं।

निगोही के एमओआईसी डॉ. नितिन ने बताया कि इस साल का सबसे बड़ा शिविर हमने लगाया था। इसे संबंधित डॉक्टरों ने फेल करा दिया। शाम तक उपकरण का इंतजार ही करते रह गए।

नोडल अधिकारी डॉ. गोविंद स्वर्णकार ने बताया कि टूल किट भेजी गई थी। उसमें एक उपकरण नहीं था। इसके चलते नसबंदी नहीं हो सकी है। टूल किट के उपकरणों की जानकारी सर्जन को रखनी चाहिए। यह उनकी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed