फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Women's Front party Memorandum to the SDM

शिवसेना महिला मोर्चा का एसडीएम को ज्ञापन

Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
जलालाबाद (शाहजहांपुर) Updated Tue, 07 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
 Women's Front party Memorandum to the SDM
तहसील क्षेत्र के कई गांवों में कोटेदारों द्वारा राशन और मिट्टी के तेल का वितरण न कर उसे ब्लैक कर लेने के विरोध में शिवसेना महिला प्रकोष्ठ की जिला प्रमुख चंचला रानी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। इसके बाद एसडीएम जंगबहादुर यादव को ज्ञापन दिया गया, जिसमें मांगों पर शीघ्र गौर न किए जाने पर जिला स्तर पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम पंचायत जिराउ, नयागांव महसूलपुर, उमरसढ़, सेना खेड़ा, दौलतपुर, मैसुलपुर के कोटेदारो पर कालाबाजरी करने का आरोप है। इसके अलावा ग्राम पंचायत गढ़िया रंगीन में शौचालयों की व्यवस्था तथा वहां के अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराने की मांगे शामिल हैं। साथ ही ज्ञापन में कोटेदारों पर रिसीवर नियुक्त कराए जाने की मांग शामिल है। आंदोलन के दौरान अमन नैय्यर, दिनेश कश्यप, पंकज वर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सुदामा देवी, नन्ही देवी, रेशमा देवी, सावित्री, मीना देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed