फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman safety issue

महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों के निस्तारण को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
woman safety issue
शाहजहांपुर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर महिला उत्पीड़न के मामलों की पुलिस सर्किल वार समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित महिलाओं से वार्ता कर उनके मामलों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को ऐसे सभी मामलों के निस्तारण को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिलाओं से संबंधित योजनाओं का होर्डिंग्स और पोस्टर के माध्यम से प्रचार किया जाए, जिससे कि महिलाएं अपने अधिकारों को लेकर जागरूक हो सकें। उन्होंने महिलाओं में जागरूकता लाने के लिए गोष्ठियां आयोजित करने के साथ उनकी शिकायतें थानों में प्राथमिकता के साथ सुनने के निर्देश देते हुए कहा कि महिलाओं के साथ उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार महिलाओं के साथ है। जनसुनवाई में पीड़ित महिलाओं के 15 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें अधिकतर मामले घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न से संबंधित थे। सभी प्रकरणों को आयोग की सदस्य ने गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के बारे में जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेदपाल सिंह चौहान, जिला प्रोबेशन अधिकारी वरुण सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

छात्राओं की हरसंभव मदद करेगी सरकार
शाहजहांपुर। महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई से पहले आयोग की सदस्य ने आर्य महिला डिग्री कॉलेज में प्रोबेशन विभाग द्वारा आयोजित प्रशासन की पाठशाला कार्यक्रम में कहा कि छात्राएं तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने युवाओं को मुफ्त कोचिंग का उपहार दिया है। सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में अक्सर छात्रों को भारी भरकम फीस देनी पड़ती है। ऐसे में कई छात्र आर्थिक तंगी अभाव में अच्छी कोचिंग का लाभ नहीं ले पाते हैं। युवाओं को इसी परेशानी को भांपकर सरकार ने मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत कोचिंग सेंटर में प्रवेश लेने वाले छात्रों को सीधे तौर पर आईएएस, आईपीएस और पीसीएस अधिकारी निशुल्क कोचिंग देंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि छात्राएं अत्याचार न सहें और सरकार के सहायता नंबरों का प्रयोग कर उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएं। इससे पूर्व, मुख्य अतिथि बंसल और डीपीओ सहित कालेज की प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. नंदिनी के संचालन में हुए कार्यक्रम में कालेज की छात्राओं ने अतिथियों को बैज लगाए और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान, मिशन शक्ति अभियान की जिला समन्वयक अमृता दीक्षित, महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक परमेश्वरी देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed