{"_id":"61390e8f8ebc3ef9751a47d6","slug":"woman-protest-shahjahanpur-news-bly458989319","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने ज्ञापन देकर आवास दिलाने की लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने ज्ञापन देकर आवास दिलाने की लगाई गुहार
विज्ञापन
शाहजहांपुर में आवास की मांग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन देने जाती महिलाएं । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जलालाबाद की कांशीराम कॉलोनी के आवास जिन लोगों को आवंटित किए हैं, उन्होंने अपने आवास एक हजार रुपये मासिक किराए पर उठा रखे हैं। आवासों में रहने वाली महिलाओं को नगरपालिका परिषद ने आवास खाली करने के नोटिस जारी किए तो वे बेचैन हो उठे। आवासों में रह रही महिलाओं ने बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार से भेंट की और उन्हें डीएम के नाम ज्ञापन देकर सिर छिपाने के लिए जलालाबाद में खाली पड़े आसरा आवास आवंटित कराने की गुहार लगाई।
जलालाबाद निवासी ललिता, माया देवी, महेश्वरी श्रीवास्तव, अंजली, परवीन, मंगला आदि ने बताया कि वह सभी गरीब परिवारों की हैं और पति समेत स्वयं मेहनत-मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करती हैं। वह सभी पिछले दस वर्ष से जलालाबाद की कांशीराम कॉलोनी के आवासों में किराये पर रह रही हैं। इनके नाम आवास आवंटित हैं, उन्हें प्रति माह एक हजार रुपये किराया देना पड़ता है। नगरपालिका परिषद कार्यालय ओर से उनके आवासों पर बीते दिन नोटिस चस्पा किया है कि सभी किराएदार तत्काल मकान खाली कर दें।
महिलाओं ने कहा है कि आवासों पर नोटिस चस्पा करने से वह सभी भयभीत हैं, क्योंकि उनके पास रहने की अन्य कोई व्यवस्था नहीं है। महिलाओं ने जलालाबाद के बारहपत्थर मार्ग पर खाली पड़े आसरा आवासों का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्हें रहने के लिए आसरा योजना के खाली पड़े आवास दिलाए जाएं। सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन जलालाबाद के एसडीएम को भिजवाकर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।