{"_id":"617c440b36af245ad120fb9b","slug":"woman-murder-shahjahanpur-news-bly4645735163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जैतीपुर में फरसे से प्रहार कर पत्नी को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जैतीपुर में फरसे से प्रहार कर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
मृतका रुखसाना का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर (शाहजहांपुर)। जैतीपुर थाना क्षेत्र के बझेड़ा भगवानपुर गांव में राशिद ने शुक्रवार सुबह पत्नी रुखसाना (28) के सिर, माथे और हाथों पर फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी । कई बार फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई और महिला ने करीब तीन घंटे तड़पने के बाद घर में ही दम तोड़ दिया। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। वहीं भाई नबील ने दहेज के लिए बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए बहनोई समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बझेड़ा भगवानपुर के राशिद का निकाह करीब नौ साल पहले तिलहर के सितारगंज मोहल्ले की रुखसाना से हुआ था। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। दोनों के तीन बच्चे निशा (सात), मंतिशा (पांच) और एक साल का मासूम बिलाल है। विवाद बढ़ने पर रुखसाना ससुराल छोड़कर अपने मायके चली गई । रुखसाना ने कोर्ट में भी मुकदमा किया था। रिश्तेदारों और गांव वालों के समझाने पर दोनों में समझौता हुआ और रुखसाना फिर से ससुराल आ गई। थोड़े दिन बाद फिर से लड़ाई-झगड़ा शुरू हो गया।
चार दिन से दोनों के बीच विवाद ज्यादा बढ़ गया था। तीन दिन पहले रुखसाना के भाई ने पुलिस से शिकायत की थी, लेकिन प्रधान के हस्तक्षेप से झगड़ा न करने की शर्त पर मामला शांत हो गया। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे रुखसाना और राशिद में फिर से झगड़ा हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि राशिद ने घर में रखे फरसे से रुखसाना पर ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। रुखसाना के सिर-माथे और हाथों में फरसे से गहरे घाव हो गए ।
विज्ञापन
सास सेगम ने जब बहू को घायल देखा तो उसने मोहल्ले के लोगों को बताया। किसी ने हेल्पलाइन नंबर 108 पर फोन किया, लेकिन करीब तीन घंटे तक एंबुलेंस नहीं आई। लगभग पौने आठ बजे महिला की मौत हो गई। पुलिस को देर से सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक प्राइवेट वाहन से महिला को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में रुखसाना के भाई नबील ने बताया कि राशिद दहेज के लिए बहन को प्रताड़ित करता था। इसी बात को लेकर बहन की हत्या की है।
एसपी ग्रामीण संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि पुलिस ने फरसा बरामद कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका के भाई की तहरीर पर रुखसाना के पति, सुसुर, सास समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।