फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   woman death

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, भाई ने लगाया दहेज के लिए हत्या करने का आरोप

Sat, 11 Sep 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
woman death
पूनम और उसका दो वर्षीय पुत्र विनायक। फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। गांव खानपुर में बृहस्पतिवार को एक विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ससुराल के लोग महिला के आत्महत्या करने की बात कह रहे हैं, वहीं भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है, इसलिए रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी जितेंद्र सिंह की पत्नी पूनम (25) का शव बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे घर के अंदर कमरे में कुंडे से फंदे से लटकता मिला। जितेंद्र के परिजन का कहना है कि जितेंद्र शराब पीने का आदी है। घटना से पहले पति-पत्नी किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद जितेंद्र घर से बाहर चला गया। पीछे से उसकी पत्नी पूनम ने कमरे में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। इसकी सूचना परिजन ने उसके मायके में दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं पूनम के भाई थाना कांट के गांव बमरौली निवासी गोपाल सिंह ने बताया कि उसने अपनी इकलौती बहन की शादी लगभग छह साल पहले थाना तिलहर के गांव खानपुर निवासी जितेंद्र सिंह से की थी। शादी के कुछ दिन बाद जितेंद्र और उसके परिजन बाइक और 50 हजार रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके पति, सास और परिवार के लोग पूनम से मारपीट करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसका बहनोई जितेंद्र शराब का आदी है। शराब पीकर उसने सब कुछ बर्बाद कर दिया। गोपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन पूनम परिवार में झगड़ा होने के बाद कुछ दिनों से अपने मायके में थी, लेकिन लगभग 12 दिन पहले जितेंद्र ने फोन करके सूचना दी थी कि उसका एक्सीडेंट हो गया है। इस पर पूनम ससुराल चली गई। जितेंद्र का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ था। उसने पूनम को फिर से मारना-पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि उसकी बहन को उसके पति और परिजन ने दहेज की खातिर मार डाला है।

पूनम अपने पीछे दो वर्ष के पुत्र विनायक को छोड़ गई है। उधर, प्रभारी थाना प्रभारी एसके श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed