{"_id":"615f4fe78ebc3efec745171b","slug":"woma-death-shahjahanpur-news-bly4621796189","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप लगाया
विज्ञापन
गरिमा का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। शनिवार को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बहेड़ी से पति अपनी पत्नी के शव को घर लेकर जा रहा था। सूचना मिलते ही मायके वालों ने रास्ते में रोककर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।
थाना मदनापुर क्षेत्र के बरीखास निवासी अजय वर्मा सिंह ने बेटी गरिमा सिंह (27) की शादी चार साल पहले थाना कांट क्षेत्र के गांव हटिपुर कुर्रिया गांव निवासी रणवीर सिंह से की थी। भाई विपुल प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से गरिमा का पति और ससुराल पक्ष के लोग शादी में कम दहेज लाने का ताना देने लगे। उससे मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। कुछ वक्त पहले छोटी बहन गीतांजलि की शादी की थी। छोटी बहन को दिया दहेज देखकर गरिमा को उसका पति फिर प्रताड़ित करने लगा।
भाई ने बताया कि रणवीर बरेली के बहेड़ी में प्राइवेट जॉब करता है। रक्षाबंधन के बाद गरिमा भी बहेड़ी में पति के पास रहने लगी। विपुल को जानकारी हुई कि उसकी बहन की तबीयत खराब है। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसकी मौत हो गई। रणवीर पत्नी के शव का ससुराल वालों को बगैर सूचना दिए अंतिम संस्कार करने के लिए कांट के हटिपुर गांव ला रहे थे। सूचना मिलते ही गरिमा के भाई और उनके परिजन ने कटरा क्षेत्र में गाड़ी रोककर गरिमा के शव को कब्जे में लेकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।