{"_id":"611ac9738ebc3e42f215f337","slug":"woma-death-shahjahanpur-news-bly456582317","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतका पिंकी देवी का फाइल फोटो
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुदागंज। गांव दतौनिया में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया, लेकिन ससुराल वालों के मुताबिक महिला की मौत बुखार से हुई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच कर रही है।
कटरा थाना क्षेत्र के गांव कुशक निवासी प्रवीण कुमार प्रजापति की बेटी पिंकी देवी (35) की शादी 11 साल पहले खुदागंज थाना क्षेत्र के विश्शन प्रजापति से हुई थी। ससुरालियों का कहना है कि पिंकी मानसिक मंदित थी और उसे दौरे पड़ते थे। पिंकी का आठ साल का बेटा हिमांशु है। पति विश्शन ने बताया कि पिंकी को चार दिन से बुखार आ रहा था। क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा था।
दो दिन पहले तबीयत ज्यादा खराब हो गई। वे लोग बरेली ले जाने के लिए रुपये का इंतजाम कर रहे थे, लेकिन रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे उसकी मौत हो गई। पिंकी के भाई विपिन कुमार ने बताया कि उसे रिश्तेदारों द्वारा बहनोई के दूसरी शादी करने की बात पता चली थी। इसी वजह से पिंकी और बहनोई के बीच कहासुनी हुई थी। भाई का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। थाना प्रभारी वकार अहमद खान ने बताया कि भाई की ओर से शिकायती पत्र मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।