फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Without discrimination will continue development of the city

भेदभाव के बगैर होता रहेगा शहर का विकास

Tue, 04 Aug 2015 08:24 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 04 Aug 2015 08:24 PM IST
विज्ञापन
Without discrimination will continue development of the city
नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष तनवीर खां ने मंगलवार को शहर के मोहल्ला हयातपुरा में शिव कुमार के मकान से गया प्रसाद के मकान तक नवनिर्मित इंटरलॉक रोड का लोकार्पण किया। सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिना किसी भेदभाव के शहर की जनता के लिए भाई-भतीजा और बेटा बनकर विकास कार्य कराते रहेंगे।
विज्ञापन

चेयरमैन तनवीर खां ने कहा कि शहीदों की नगरी को आधुनिक रूप देने के लिए खिरनीबाग चौराहे पर शहीद स्तंभ का निर्माण, टाउनहाल में शहीद प्रतिमाओं का सौंदर्यीकरण, टाउनहाल मस्जिद के पास फाउंटेन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त जहां कहीं कच्चे रास्ते और कच्चे नाले हैं, उन्हें पक्का कराने का काम बहुत जल्द कराया जाएगा, जिससे कि शहर के विकास और जन सुविधाओं में कोई कमी नहीं आने पाए।
विज्ञापन

सपा के जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने तनवीर खां को लगातार तीसरी बार शहर की सेवा का मौका दिया, उस भरोसे को पालिकाध्यक्ष कभी टूटने नहीं देंगे। उन्होंने विधानसभा चुनाव में चेयरमैन को विधायक बनाकर सेवा का अवसर देने का आग्रह किया। महावीर सिंह यादव ने चेयरमैन तनवीर खां, उनके पिता कासिम अली खां, वार्ड मेंबर दुर्गेश गुप्ता, नुसरत खां और रणंजय सिंह यादव को शाल ओढ़ाकर और मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। अंकुर कटियार के संचालन में हुए कार्यक्रम में विक्रमाजीत यादव, हामिद खां, तारिक खां, पीके सिंह, गया प्रसाद त्रिवेदी, अनिल वर्मा, अनूप कुमार, अच्छे वाजपेयी, श्यामजी शुक्ला, पुरुषोत्तम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed