{"_id":"6255d8374206bf4f007298eb","slug":"with-light-when-the-qur-an-is-complete-shahjahanpur-news-bly481299061","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरआन मुकम्मल होने पर रोशनी से जगमगाई टाउन हॉल वाली मस्जिद, इमाम को तोहफें दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरआन मुकम्मल होने पर रोशनी से जगमगाई टाउन हॉल वाली मस्जिद, इमाम को तोहफें दिए
बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर में रमजान के मौके पर कुरआन मुकम्मल होने पर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजी टाउन हॉल ?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
Link Copied
शाहजहांपुर। रमजान-उल-मुबारक की दसवीं तरावीह में सोमवार शाम को टाउन हॉल वाली मस्जिद में कुरआन मुकम्मल हो गया। कुरआन सुनाने वाले हाफिज मोहम्मद खालिद रजा नूरी की गुलपोशी कर तोहफे व नजराना दिया गया। इस दौरान मस्जिद को बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन
सोमवार शाम को मस्जिद व आसपास का इलाका बिजली की रोशनी से जगमगा उठा। इशा की नमाज में कुरआन मुकम्मल होने के बाद शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने रमजान की फजीलत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान वह महीना है, जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करता है। उन्होंने मस्जिद के इमाम मोहम्मद खालिद रजा नूरी को दसवीं तरावीह में कुरआन सुनाकर मुकम्मल करने पर मुबारकबाद दी। मंजरी ने गरीबों की मदद करने पर भी जोर दिया। इस बीच सभी ने उन्हें तोहफें दिए।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौलाना अनीस रजा अतहर, हाफिज इमरान, हाफिज अतीक, मौलाना फुरकान, हाफिज इश्तियाक, इदरीस खां, मोहम्मद नईम, सलीम, नन्हे खां, आमिर, मोहम्मद आबिद हुसैन और सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां आदि मौजूद थे। आखिर में मस्जिद के सदर कासिम रजा ने सभी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।