फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Will be closed today Bullion business

आज बंद रहेगा सर्राफा कारोबार

Fri, 17 Apr 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 17 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Will be closed today Bullion business
एक लाख रुपये के जेवरों की खरीद पर केंद्र सरकार द्वारा पैन कार्ड अनिवार्य करने के विरोध में चौक सर्राफा एसोसिएशन कल शुक्रवार को कारोबार बंद रखने के फैसले पर अडिग है।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष सचिन बाथम ने सर्राफा मार्केट बंदी को लिखित समर्थन देने के साथ इस मुद्दे पर केंद्र सरकार का विरोध करके चौक सर्राफा एसोसिएशन का मनोबल बढ़ा दिया है। हालांकि, जलालनगर सर्राफ एसोसिएशन से जुड़े आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सर्राफ पंकज वर्मा ने बंदी के औचित्य पर यह कहकर सवाल खड़ा किया कि शुक्रवार को चौक मार्केट की बंदी का दिवस निर्धारित होने के कारण इस दिन वहां की सर्राफा मार्केट वैसे ही बंद रहती है। उन्होंने कहा कि उन्हें बाजार बंदी के लिए प्रांतीय नेतृत्व से कोई दिशा निर्देश नहीं मिला और न ही बंदी का आह्वान करने वालों ने कोई सहयोग मांगा जिसे देखते जलालनगर के सर्राफ  शुक्रवार को अपने प्रतिष्ठान खुले रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed