{"_id":"5da36d538ebc3e01567f22b0","slug":"wild-life-shahjahanpur-news-bly3800697127","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाली हाथियों को लेकर खुटार के किसानों की धड़कनें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाली हाथियों को लेकर खुटार के किसानों की धड़कनें बढ़ीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुटार (शाहजहांपुर)। नेपाल से आए हाथियों के दल के मैलानी रेंज में खुटार गोला मार्ग से दक्षिण की ओर बढ़ने की जानकारी से किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
गौरतलब है कि नेपाली हाथियों का एक दल इस समय मैलानी रेंज के जंगलों में घूम रहा है। शनिवार को हाथी खुटार से मात्र पांच किमी दूर जंगल में थे। खुटार रेंज और मैलानी रेंज के बीच सीमा रेखा कठिना नदी है जो बेहद पतली है और तमाम जगहों पर सूख चुकी है। इस कारण हाथी कभी भी खुटार रेंज में आ सकते हैं। गोला रोड से दक्षिण की ओर हाथी खुटार रेंज में आए तो यहां पर काफी कम जंगल है जिससे हाथी खेतों में आकर गन्ना और धान की फसल में बड़ा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
हाथियों ने खीरी जनपद के मैलानी क्षेत्र के गांव सुआबोझ, काकोरी आदि में जहां पर फसलों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है वहां से खुटार की दूर मात्र दो किमी ही है। इससे क्षेत्र के किसान काफी परेशान हैं। किसान रामाधार तिवारी, रामनरेश, रामचंद्र आदि का कहना है कि कुछ दिन पूर्व तक बाघ खेतों में डेरा जमाए रहा और अब हाथियों के कुछ ही दूर होने की सूचना से वह लोग परेशान हैं। वन विभाग को हाथियों को नेपाल की ओर खदेड़ने का प्रयास करना चाहिए।
हाथी खीरी की मैलानी रेंज के बफर जोन में होने की सूचना है। हाथियों के गोला रोड से दक्षिण की ओर मूवमेंट की कोई जानकारी नहीं ोत्र के वन अधिकारी हाथियों पर निगाह बनाए हुए हैं। वहां से सूचनाएं साझा की जा रही हैं।
विज्ञापन
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी, खुटार रेंज