{"_id":"6127e8e28ebc3e264c11573b","slug":"wild-animal-shahjahanpur-news-bly45759406","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुवायां में जंगली जानवर ने किया बछड़े का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुवायां। जंगली जानवर ने एक बछड़े को खेत से खींच कर कुछ दूर ले जाने के बाद मार डाला है। बछड़े का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला है। गांव मीरपुर बलरामपुर निवासी रामदास ने बताया कि बुधवार रात खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी एक जंगली जानवर उनके मचान के पास बंधी गाय के बछड़े को उठा ले गया। उन्होंने फोन कर गांव में सूचना दी। ग्रामीण शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और बछड़े की तलाश की तो कुछ दूर गन्ने के खेत मे बछड़ा मरा पड़ा मिला।
विज्ञापन
रामदास ने बृहस्पतिवार सुबह वनकर्मियों को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया और पगचिह्न ट्रेस किए। वनकर्मियों ने बताया कि मौके पर मिले पगचिह्न बाघ के नहीं है। अन्य किसी जंगली जानवर के लग रहे हैं। जांच कर पता लगाया जाएगा कि पगचिह्न किस पशु के हैं। ग्रमाीणों को सतर्क रहने के लिए कहा है। सिंधौली रेंज के रेंजर संजीव तिवारी ने बताया कि सूचना पर टीम मौके पर भेजी गई है। जांच कराई जा रही है कि किस वन्य पशु ने बछड़े का शिकार किया है। पगमार्क से स्पष्ट है कि हमलावर पशु बाघ नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।