फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wild animal

हनुमत धाम के पास पुल पर देखा गया मगरमच्छ

Wed, 04 Aug 2021 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
wild animal
नया पुल पर विचरण करता मगरमच्छ। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। हनुमत धाम के पास नए पुल पर सोमवार की रात एक मगरमच्छ देखा गया। गश्त कर रही चीता मोबाइल की टीम और पीआरवी 1345 पर तैनात सिपाहियों ने जब उस पर टार्च की रोशनी मारी तो वह नीचे खन्नौत नदी में चला गया। मगरमच्छ देखे जाने पर वन विभाग ने आसपास रहने वाले लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

सोमवार की रात करीब 12 बजे हनुमत धाम के पास नया पुल पर करीब साढ़े पांच फीट लंबा मगरमच्छ विचरण कर रहा था। वहां गश्त कर रहे थाना रामचंद्र मिशन की चीता मोबाइल में तैनात सिपाही राजकुमार वर्मा और पीआरवी 1345 पर तैनात सिपाही अंकित गुर्जर की नजर पड़ी तो उन्होंने मगरमच्छ की तरफ टॉर्च की रोशनी डाली। काफी देर तक तो मगरमच्छ बैठा रहा। इसके बाद वह नीचे बह रही खन्नौत नदी में चला गया। मगरमच्छ देखे जाने के बाद से वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। डीएफओ आदर्श कुमार ने बताया कि कोई भी नदी के आसपास न जाए। पानी में मगरमच्छ की ताकत दोगुनी हो जाती है। वह एक वयस्क को भी आसानी से पानी में खींच कर ले जा सकता है। उन्होंने बताया कि बरसात के मौसम में नदियों में पानी की अधिकता हो जाने के कारण मगरमच्छ बह कर दूसरे क्षेत्र में आ जाते हैं। इसके बाद वह अपने घर को तलाशने के लिए पानी से बाहर आते हैं और सड़कों आदि पर देखे जाते हैं। तालाब या नहर के किनारे मवेशियों के आने से उन्हें भोजन मिल जाता है तो वे वहीं अपना घर बना लेते हैं।
विज्ञापन

-
मगरमच्छ को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। उसको पकड़ा जाएगा। पकड़ने के बाद में उसे अन्यत्र कहीं छुड़वा दिया जाएगा।
-आदर्श कुमार, डीएफओ शाहजहांपुर
--
--
रघुनाथपुर में वन्य पशु ने बछड़े को मार डाला
पुवायां। गांव रघुनाथपुर में वन्य पशु ने एक बछड़े को मार डाला। गन्ने के खेत में बछड़े का पेट फटा शव पड़ा मिला है। इससे लोगों में दहशत है।
मंगलवार को गांव रघुनाथपुर के कुछ लोग घास काटने गए थे। गांव के पास गन्ने के खेत में लोगों ने एक बछड़े को मरा पड़ा देखा। बछड़े का पेट पंजों से फाड़ दिए जाने के कारण उसकी मौत हो गई थी। बछड़े को मृत पड़ा देख लोग खेत से शोर मचाते हुए भाग निकले। गांव के लोगों को कहना है कि बछड़े को तेंदुए ने मारा है। वनकर्मियों को मौके पर जाकर जांच करनी चाहिए। तेंदुआ होने की आशंका से गांव के लोग डरे हुए हें और उनका कहना है कि वन्य पशु किसी पर भी हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर पुवायां बंडा मार्ग पर सबली टोल प्लाजा के पास खेत में वन्य पशु के पगमार्क बने मिले। रविवार रात यहां से कुछ दूर गांव उदना के प्राथमिक स्कूल में भी पगमार्क पाए गए थे। वनकर्मियों ने पगमार्क तेंदुए के होने की बात कही थी, लेकिन रेंजर ने कुत्तों के पंजे के निशान बताए थे।
-
इस तरह की कोई जानकारी नहीं दी गई है। सूचना मिलने पर जांच कराई जाएगी। तेंदुए के क्षेत्र में घूमने की कोई सूचना नहीं है।
-संजीव तिवारी, रेंजर सिंधौली रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed