फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wife murder by husband

पत्नी को मार डाला, तेजाब डालकर पहचान मिटाने का प्रयास

Thu, 26 Aug 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
wife murder by husband
अल्हागंज में हत्या का शिकार मृतका ज्ञान देवी का। फाइल फोटो - फोटो : SHAHJAHANPUR
अल्हागंज (शाहजहांपुर)। रक्षाबंधन पर मायके आई नवविवाहिता को 21 अगस्त की रात पति ने चुपके से गांव के बाहर बुलाकर मार डाला और शव खेत में फेंक दिया। पहचान छुपाने के लिए शव पर तेजाब डालकर आरोपी मौके से भाग गए। बुधवार को शव मिलने पर परिजनों ने उसकी पहचान की। मृतका के पिता ने पति, देवर और ससुर के खिलाफ दहेज के लिए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी पति के किसी अन्य महिला से संबंध होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन

अल्हागंज थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव के रहने वाले राकेश कुमार ने बेटी ज्ञान देवी (20) का विवाह एक जुलाई को फर्रुखाबाद जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी जवाहरलाल के बेटे आलोक राजपूत से की थी। राकेश के मुताबिक शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दो लाख रुपये, सोने की जंजीर, बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर बेटी को प्रताड़ित करते थे। रक्षाबंधन त्योहार के लिए राकेश 17 अगस्त को अपनी बेटी को विदा कराकर मायके ले आया था।
विज्ञापन

राकेश के मुताबिक 21 अगस्त की देर रात किसी समय उसका दामाद आलोक गांव के बाहर आया और उसकी बेटी को फोन कर चुपके से बुलाया। इसके बाद ज्ञान देवी को बाइक पर बैठाकर गांव से थोड़ी दूर एक डेयरी फार्म के पीछे चारे के खेत में ले गया। खेत में ज्ञान देवी की हत्या कर दी और शव पर तेजाब डाल दिया। खेत में शराब की बोतल और खाने-पीने का सामान मिला है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्यारे एक से ज्यादा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राकेश के मुताबिक रात में जब उसकी बेटी लापता हो गई तो उसने डायल-112 के जरिये पुलिस को सूचना दी और बेटी को तलाश करने लगा। बुधवार दोपहर खेत में शव मिलने की सूचना पर परिजन वहां पहुंचे और ज्ञान देवी के कपड़ों और चूड़ियों से पहचान की। बेटी का शव मिलने पर परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पिता राकेश ने बताया कि बेटी के झुमके और अंगूठी गायब हैं। राकेश ने अल्हागंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बेटी के पति आलोक, ससुर जवाहरलाल और जेठ अमित ने मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी एस. आनंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed