फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wife attacked by husband

पति ने थाना गेट पर पत्नी को चाकू गोदा 

Thu, 05 May 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Thu, 05 May 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
wife attacked by husband
पति ने थाना गेट पर पत्नी को चाकू गोदा 
बुधवार की सुबह नाराज पति ने थाना गेट पर अपनी पत्नी पर चाकू से गोदकर उसकी हत्या का प्रयास किया। चाकू टूट जाने की वजह से महिला की जान बच गई, लेकिन वह बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हमलावर पति को चाकू के साथ दबोच लिया। घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन

हरदोई के थाना पचदेवरा क्षेत्र के गांव कूढ़ी निवासी ममता ने बताया कि उसकी चार साल पहले फर्रुखाबाद के थाना मोहम्दाबाद के गांव हरसिंह निवासी विजय से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही विजय उसके साथ मारपीट करता था। एक सप्ताह पहले भी विजय ने उसकी पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर वह मोहल्ला बगिया निवासी अपनी बहन नन्ही देवी पत्नी सुनील के यहां चली आई थी। बुधवार की सुबह विजय उसे बुलाने आया था। उसकी मान-मनुहार करने पर वह साथ चलने को तैयार हो गई थी। विजय ने आगे से मारपीट न करने का वादा किया था। दोनों रिक्शा पर सवार होकर बस स्टेशन पर जा रहे थे, तभी दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर विजय ने ममता को जान से मारने की धमकी दी। इससे घबराकर रिक्शे से उतरकर थाने की तरफ भागी। इसी बीच विजय भी उसके पीछे पहुंच गया और थाना गेट पर उसने चाकू से ममता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। विजय ने चाकू से इतनी तेज प्रहार किए थी कि वह टूट गया। अचानक थाना गेट पर हुई घटना से थाना गेट पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने राहगीरों की मदद से विजय को टूटे चाकू के साथ दबोच लिया। ममता के सिर, गले, हाथ में घाव हो गए। ममता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 307 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस हिरासत में विजय ने बातया कि उसकी पत्नी ममता ने बेवफा की थी। कुछ दिन पहले वह अपने रिश्ते के जीजा के साथ गई थी। वह समझौत के तहत वापस आई थी। इसी वजह से वह अपनी ममता ने नाराज रहने लगा। उसने ममता की हत्या करने के लिए बाजार से चाकू खरीदा था, लेकिन चाकू टूटने की वजह से ममता बच गई। प्रभारी एसओ राजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आरोपी को जेल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed