{"_id":"bbed43c119426edb945fff17e49a8ea1","slug":"who-tampers-with-teenager-four-people-filed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी से छेड़खानी करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी से छेड़खानी करने वाले चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 May 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सदर बाजार थाना क्षेत्र की एक किशोरी से छेड़खानी करने वाले चार आरोपियों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई, जबकि बाकी तीन अज्ञात हैं।
महिला ने जलालनगर के आरोपी नाजिम और तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी हाईस्कूल की छात्रा है। कहा कि नाजिम और उसके दोस्त स्कूल जाते वक्त उसकी बेटी के साथ छेड़खानी और छींटाकशी करते थे। कहा, 23 मार्च को वह बेटी के साथ दवाई लेने जा रही थीं। इसी दौरान नाजिम ने लड़की को पकड़कर खींच लिया। साथ ही छेड़खानी करने लगा।
इसी दौरान नाजिम और उसके साथियों ने गुप्तांगों में भी छेड़छाड़ की। इसका साथ ही विरोध में करने पर जान से मारने और तेजाबी हमला करने की भी धमकी दी। इस खींचातानी में महिला की बेटी के कपड़े फट गए। इस मामले की रिपोर्ट सदर बाजार थाना में लिखाने गई, जहां उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। रिपोर्ट न लिखने की वजह से कोर्ट में गुहार लगाई और कोर्ट के आदेश पर रविवार को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।