{"_id":"467c7d9cfa20b5e6b77e9b6d955fedc1","slug":"while-carving-buddha-statue-found-in-field-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में खोदाई करते वक्त मिली भगवान बुद्ध की मूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में खोदाई करते वक्त मिली भगवान बुद्ध की मूर्ति
तिलहर।
Updated Sun, 30 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव धर्मपुर कंजा में पौधरोपण के दौरान ग्रामीणों को भगवान
विज्ञापन
बुद्ध की आठ इंच लंबी मूर्ति खोदाई में मिली। इसकी सूचना मिलने पर सैकड़ों
ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और मूर्ति की पूजा और भजन कीर्तन शुरू कर दिया।
क्षेत्र के गांव धर्मपुर कंजा निवासी पोथीराम पुत्र गोकरन अपने खेत में रविवार को यूकेलिप्टस के पेड़ लगा रहे थे। इसी दौरान जब खुर्पी किसी चीज से टकराई तो उत्सुकता बढ़ी। खुदाई करने पर उन्हें आठ इंच लंबी महात्मा बुद्ध की पत्थर की मूर्ति दिखाई दी। सूचना मिलने पर वहां सैकड़ों ग्रामीण एकत्र हो गए और लाउडस्पीकर लगाकर भजन-कीर्तन व पूजा शुरू कर दी। ग्रामीणों ने खेत में ही पक्का निर्माण कराकर मूर्ति की स्थापना भी कर दी।
-उक्त प्रकरण मेरी जानकारी में नहीं है। अभी सूचना मिली है मामला दिखवा रहा हूं।
-विजय शंकर दुबे, एसडीएम