{"_id":"5989bdfc4f1c1baf348b497b","slug":"wheels-of-ambulance-stops-due-to-scarcity-of-diesel","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल के अभाव में थमे एंबुलेंस के पहिये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल के अभाव में थमे एंबुलेंस के पहिये
Tue, 08 Aug 2017 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Tue, 08 Aug 2017 07:04 PM IST
विज्ञापन
एंबुलेंस
- फोटो : amar ujala
Link Copied
डीजल के अभाव में रोगियों को अस्पताल पहुंचाने वाली 108 और 102 सेवा की एंबुलेंस के पहिये फिलहाल थमगए हैं। छह दिन से एंबुलेंस अस्पतालों में खड़ी है। इससे गरीब रोगियों के परिवार के लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि 108 और 102 सेवा की एंबुलेंस गांवों से रोगियों को अस्पताल तक निशुल्क पहुंचाने का काम करती हैं। इससे सबसे ज्यादा राहत मार्ग दुर्घटना में घायल होने वालों को मिली थी। लोग रास्ते में दुर्घटना आदि देख 108 पर फोन कर देते थे और एंबुलेंस मौके पर आकर घायल को अस्पताल ले जाती थी। अब छह दिन से यह सेवा नहीं मिल रही है। एंबुलेंस चालकों का कहना है कि लखनऊ से डीजल का रुपया नहीं मिल पाने के कारण समस्या है। डीजल के अभाव में एंबुलेंस को संबंधित अस्पताल परिसर में खड़ा कर दिया गया है। पुवायां, खुटार और बंडा सभी जगह एंबुलेंस खड़ी हो गई हैं, इससे गरीब रोगियों और दुर्घटना में घायल होने वाले लोगों को अस्पताल पहुंचने में भारी समस्या हो रही है। लोग निजी वाहनों से रोगियों को अस्पताल ले जा रहे हैं। दुर्घटना होने पर कई जगह पुलिस अपनी वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है, तो कहीं निजी वाहनों का सहारा लिया जा रहा है। खुटार के सरकारी अस्पताल के प्रभारी डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवा का संबंध लखनऊ से है, फिर भी सीएमओ को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।