{"_id":"57152ae34f1c1bf4338b496f","slug":"wheat-sold-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती बेच रहे खरीद केंद्र पर गेहूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती बेच रहे खरीद केंद्र पर गेहूं
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Tue, 19 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती बेच रहे खरीद केंद्र पर गेहूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों से सीधे गेहूं खरीदने के लिए शासन प्रशासन लगातार प्रचार कर रहा है ताकि किसानों को सही मूल्य मिल सके, वहीं प्रशासन की नाक के नीचे ही आढ़ती खरीद केंद्रों पर गेहूं बेच दे रहे हैं। पुवायां में एसडीएम ने निरीक्षण के समय एक ट्रक गेहूं पकड़ा लेकिन सही से जांच पड़ताल किए बगैर गेहूं सेंटर पर तुलवा दिया। किसान बही न दिखा पाने के बाद भी किसान का नाम तक नहीं पूछा। प्रशासन की इस अनदेखी से दलाल किसानों का गेहूं कम कीमत पर खरीद कर मालामाल हो रहे हैं।
सोमवार को यहां के एक आढ़ती 160 क्ंिवटल गेहूं भरा ट्रक मंडी लेकर पहुंचा। आढ़ती ने किसानों से गेहूं खरीदा था। गेहूं उतरना कहीं और था और 50 किलो की भर्ती कर मार्का लगने की देर थी कि सेंटर पर खरीद दिखाकर गोलमाल कर लिया जाता। इस बीच एसडीएम सलिल कुमार पटेल मंडी पहुंच गए। गेहूं भरा ट्रक देखकर उन्होंने पूछताछ की तो आढ़ती ने किसान को आगे कर दिया। एसडीएम ने किसान से किसान बही मांगी तो वह नहीं दिखा पाया। इसके बाद भी एसडीएम ने गेहूं को एक सेंटर पर तुलवा दिया। एसडीएम ने मामले में कितनी गंभीरता दिखाई, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मामले में उनसे बातचीत की गई तो वह किसान का नाम नहीं बता पाए। वहीं जब गेहूं तुलवाया गया तो प्रति कट्टा साठ किलो की भरती थी जबकि केंद्रों के कट्टे 50 किलो भरती के हैं। एसडीएम ने इस ओर भी ध्यान नहीं दिया।
एक ट्रक में गेहूं मंडी लाया गया था। पूछताछ में पता चला कि गेहूं किसान का है और वह बिक्री के लिए लाया है। गेहूं सेंटर पर तुलवा दिया गया है। किसान का नाम नहीं पता है।
विज्ञापन
सलिल कुमार पटेल, एसडीएम पुवायां
एक ट्रक गेहूं पकड़ने के बाद उसे क्यों छोड़ा गया, इस बारे में एसडीएम सलिल कुमार पटेल से बात कर जानकारी ली जाएगी। जरूरत पड़ी तो मामले की जानकारी कराई जाएगी।
विजय किरन आनंद, जिलाधिकारी, शाहजहांपुर
आज से तैनात होंगे कर्मचारी
गेहूं खरीद बढ़ाने और किसानों को अधिकतम समर्थन मूल्य दिलाने के लिए डीएम के निर्देश पर मंगलवार से मंडी परिसर में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी गेहूं खरीद की निगरानी करेंगे। 15 अप्रैल को मंडी के निरीक्षण के दौरान डीएम विजय किरन आनंद ने एसडीएम को खरीद व्यवस्था पारदर्शी बनाये रखने के लिए मंडी में कर्मचारी तैनात करने के निर्देश दिए थे। सोमवार तक यह व्यवस्था नजर नहीं आई। इस बाबत एसडीएम सलिल कुमार पटेल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मंगलवार से मंडी में लेखपाल और कानूनगो तैनात रहेंगे।
पांच दिन से गेहूं तुलवाने को भटक रहा किसान
पुवायां। सिंधौली में लगे यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर किसान पांच दिन से गेहूं तुलवाने को भटक रहा है लेकिन खरीद नहीं की जा रही है। भाकियू नेताओं ने सोमवार को इस मामले में एसडीएम से मिलकर वार्ता की लेकिन संतुष्ट नहीं होने पर मामले की शिकायत डीएम से की गई है।
भाकियू के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल सिंह यादव, संजय मिश्रा, संतोष यादव, सोमपाल आदि सोमवार को एसडीएम से मिले। किसान नेताओं ने बताया कि सिंधौली के यूपीएसएस सेंटर पर गांव ढकिया हमीदनगर के ओमकार सिंह पांच दिन से गेहूं तुलवाने को भटक रहे हैं लेकिन उन्हें बहाना बनाकर टरका दिया जा रहा है। एसडीएम ने एआर कोआपरेटिव को किसान का गेहूं तुलवाए जाने के निर्देश दिए लेकिन किसान नेता इससे संतुष्ट नहीं हुए। किसान नेताओं का कहना है कि एसडीएम सहित कोई स्थानीय अधिकारी गेहूं खरीद को लेकर गंभीर नहीं है। नेताओं ने कहा कि पुवायां क्षेत्र में गेहूं खरीद का हाल बेहाल है। किसान का गेहूं कम कीमत पर खरीदा जा रहा है। भाकियू नेताओं ने बताया कि डीएम ने मामले की जांच कराए जाने का आश्वासन दिया है।