{"_id":"b60363ca08a0464c3149bcffb81617be","slug":"welcome-the-new-year-are-buzzing-market-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के स्वागत में गुलजार रहे बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के स्वागत में गुलजार रहे बाजार
शाहजहांपुर
Updated Thu, 31 Dec 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर बार की तरह इस बार भी नववर्ष के रंग बदलते नजर आए। नए साल का इस्तकबाल करने और अपने शुभचिंतकों, ईष्ट मित्रों, नाते-रिश्तेदारों, अधिकारियों को शुभकामनाएं देने और शुभकामनाओं के साथ गिफ्ट देने के लिए दिनभर लोग व्यस्त रहे। बीतते वर्ष के अंतिम दिन बाजार गुलजार रहा। परंपरागत दुकानों के अलावा व्यस्ततम चौराहों, प्रमुख स्थलों पर फूलों की दुकानें सजी रही। किसी ने सुर्ख गुलाब खरीदे तो किसी ने फूलों के बुकें खरीदकर नए साल की तैयारियों को चरम पर पहुंचाया। आर्चीज जैसी नामी-गिरामी गिफ्ट आइटम वाली दुकानों पर कीमती उपहार खरीदने को युवा जुटे रहे।
वहीं स्टेशनरी की दुकानों पर नए साल की डायरी, पेन, कैलेंडर आदि की बिक्री जमकर हुई। खासतौर पर कर्मचारियों ने अधिकारियों को गिफ्ट देने के लिए कीमती डायरियां और पेन खरीदे।
होटल/रेस्तरां भी रहे फुल
शाम ढलते ही शहर के रेस्टोरेंट और शहर के बाहर राजमार्गों पर चल रहे ढाबे भी बृहस्पतिवार को फुल रहे। लोगों ने परिवार के साथ होटलों में पहुंचकर इंज्वॉय किया। नववर्ष के मौके पर ग्राहकों को लुभाने के लिए होटलों को गुब्बारों और बिजली की झालरों से सजाया गया था। साथ ही विशेष व्यंजन तैयार कराए गए।
विज्ञापन
इनरव्हील क्लब ने पिकनिक में की मौज-मस्ती
शाहजहांपुर। सामाजिक संस्था इनरव्हील क्लब ने पुराने साल को अलविदा कहने और नए साल का स्वागत करने के लिए शहीद उद्यान में खूब मौज-मस्ती की। यहां उन्होंने हाउजी, डांस, खेलकूद आदि के माध्यम से जश्न मनाया। क्लब की अध्यक्ष रीना अग्रवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने डांस कर एक-दूसरे को नए साल की मुबारकबाद दी। आयोजन में सचिव ज्योति शर्मा, रागिनी, रेनू, पूनम, अलका, मिथिला, आशापाल, सुनीता, प्रिया, अर्चना, अर्चना, कृष्णा, किरन, मंजुला, अनुराधा, राजिंदर कौर, अमरजीत कौर, प्रीतू, निधि मिश्रा, सुधा प्रसाद, अनुभा, नीलम आदि मौजूद रहीं।