{"_id":"613a5c618ebc3eb7813ebde4","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly4590922168","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से फिर बढ़ी उमस, उछला पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूंदाबांदी के बाद धूप निकलने से फिर बढ़ी उमस, उछला पारा
विज्ञापन
ाहजहांपुर में दोपहर के बाद छाए बादल । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। वायुदाब में बीते 24 घंटे से उतार-चढ़ाव बना होने के कारण बृहस्पतिवार को दिन भर मौसम भी करवट बदलता रहा। सुबह से बादल छाए होने और आर्द्रता की अधिकता से ठंडी हवा चलने के कारण बारिश के आसार बने, लेकिन आठ बजे के बाद बादलों से सूरज की लुकाछिपी का खेल शुरू होने के साथ धूप निकलने से मौसम गरमाने लगा। दोपहर एक बजे उमस के बाद बादल गहराने के साथ करीब आधा घंटे तक बूंदाबांदी हुई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ देर बाद धूप निकलने पर फिर से उमस बढ़ने के साथ पारा उछलने लगा।
बुधवार आधी रात के बाद वायुदाब में फिर बदलाव हुआ तो बादल घने होने से रात में उमस बढ़ने के साथ न्यूनतम तापमान भी करीब एक डिग्री बढ़कर 24.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। बादल छाने के साथ सुबह मामूली बूंदाबांदी हुई तो हवा में आर्द्रता 54 से बढ़कर 90 प्रतिशत हो गई। सुबह सूर्योदय के कुछ देर बाद तक मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन बाद में धूप तेज हुई तो उमस भरी गर्मी से जनजीवन परेशान होने लगा।
तब तक वायुदाब में कमी का स्तर बढ़ जाने से काले-भूरे बादलों से आसमान घिरने लगा। दोपहर एक बजे स्प्रे जैसी महीन फुहारें कुछ देर गिरीं और उसके बाद धूप निकली तो तपती जमीन से बूंदें भाप बनकर उमस पैदा करने लगी। लोगों को उस वक्त थोड़ी राहत मिली, जब बूंदाबांदी की रफ्तार बढ़ी। करीब आधा घंटे तक बौछारें गिरने से दिन के अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस की कमी आई, लेकिन बाद में धूप निकली तो अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन में इतनी बूंदाबांदी नहीं हुई कि बारिश को रिकार्ड किया जा सके, लेकिन इससे हवा में नमी बढ़ने के कारण बीते दिन की तुलना में अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री कम हो गया। उनका कहना है कि शाम तक वायुदाब में गिरावट बनी रहने के कारण शुक्रवार को मामूली वर्षा होने के आसार हैं।