{"_id":"60d0e0f88ebc3e32cb6f6cc1","slug":"weather-shahjahanpur-news-bly4505954128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश को दिन भर तरसाते रहे बादल, धूप से बढ़ी उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश को दिन भर तरसाते रहे बादल, धूप से बढ़ी उमस
विज्ञापन
शाहजहांपुर में सोमवार को दोपहर आसमान पर उमड़ते बादल। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रात से सोमवार को सूर्योदय से पहले तक कई बार रुक-रुककर बूंदाबांदी हुई, लेकिन बाद मेें वायुदाब बढ़ने से पुरवाई की रफ्तार बढ़ी तो बादलों की चादर झीनी पड़ने के साथ धूप निकलने से उमस बढ़ गई और दिन में अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री बढ़कर 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। सूर्यास्त के बाद नम हवा ने उमस से जनजीवन को राहत दी।
बीते दिन की तरह सोमवार को भी दिन भर बादल घुमड़ते रहे, लेकिन तेज हवा ने उन्हें एक जगह टिकने नहीं दिया। सुबह से दोपहर तक कई बार बादल घने होने पर कुछ देर को धूप गायब रही और बारिश के आसार बने, लेकिन तेज हवा बादलों पर भारी पड़ी और दोपहर को धूप निकलने के साथ जनजीवन उमस भरी गर्मी से बेचैन होने लगा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बारिश और बूंदाबांदी के कारण सुबह आर्द्रता 92 प्रतिशत रही और रात में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री की मामूली वृद्धि के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन दिन में निकली धूप ने आर्द्रता को उमस में बदल दिया।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को बादल छटने से धूप निकलने पर मौसम सामान्य बना रहेगा और उमस का प्रकोप बढ़ सकता है। संवाद