{"_id":"60e89a238ebc3eec6e2941fd","slug":"weather-in-shahjahanpur-shahjahanpur-news-bly452597613","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलचिलाती धूप ने फिर बढ़ाई उमस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलचिलाती धूप ने फिर बढ़ाई उमस
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीते 24 घंटे की तुलना में शुक्रवार को सुबह से वायुदाब बढ़ गया। इस वजह से तेज पुरवा हवा चली तो बादल छिटकने लगे और धूप निकलने से उमस बढ़ गई। बृहस्पतिवार शाम अल्हागंज समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में बारिश के कारण हवा में आर्द्रता बढ़ने से दिन और रात के तापमान में गिरावट आई, लेकिन धूप से पैदा हुई उमस के कारण जनजीवन को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी।
मौसम वैज्ञानिक के अनुसार पूर्वांचल से मानसून का दबाव बढ़ रहा है। अगले 24 घंटे में तेज बारिश के बजाय मामूली बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
बृहस्पतिवार शाम जलालाबाद और कलान तहसील के ग्रामीण अंचल में तेज बारिश का असर दिन ढलने के बाद ठंडी पुरवाई चले के तौर पर दिखने लगा। इससे रात में न्यूनतम तापमान 0.3 डिग्री घटकर 25.7 हो गया। दिन में भी ठंडी हवा से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री कम होकर 35.5 डिग्री सेल्सियस हुआ, लेकिन तापमान में आई मामूली कमी पर उमस और गर्मी दिन भर हवा रही।
सुबह की तुलना में शाम को वायुदाब 31 अंक घटकर सामान्य से सात अंक कम हुआ तो पुरवाई में ठहराव आने से सूर्यास्त के बाद तक उमस का प्रकोप महसूस होता रहा।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह मानसूनी बादल मंडराने के बावजूद बारिश नहीं होने का मुख्य कारण वायुदाब में पैदा हुई अस्थिरता मानते हैं। उनका कहना है कि पश्चिम-मध्य यूपी के इस जनपद पर हवा के कम दबाव का क्षेत्र स्थायी तौर पर विकसित नहीं हो रहा है। इसीलिए बार-बार बादल छाने के बाद छिटक रहे हैं। उन्होंने बताया कि शाम की तरह सुबह तक वायुदाब सामान्य से कम रहा तो शनिवार को सुबह से फिर बादल छाएंगे, लेकिन बारिश सिर्फ बूंदाबांदी तक सीमित रहेगी।