फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

उमस बढ़ने से उछला पारा, आज छाए रहेंगे बादल

Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर। पश्चिमी विक्षोभ का असर मिटने के साथ वायु दाब में कमी आने से बादल छाने शुरू हुए तो वातावरण में उमस बढ़ने के साथ पारा फिर से उछलने लगा। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि पिछले 12 घंटे के दौरान बैरोमीटर की रीडिंग में असामान्य गिरावट को देखते सोमवार को पछुआ हवा की रफ्तार कम होगी और दिन भर बादल छाए रहने के साथ धूप के असर से तापमान में वृद्धि जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

बीते दिन सुबह बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से 18 मिलीबार ज्यादा रिकार्ड की गई। हवा का दबाव बढ़ा होने से शनिवार को दोपहर तक उत्तर-पश्चिम हवा के तेज थपेड़े चलते रहे, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली। बैरोमीटर की रीडिंग सामान्य से आठ अंक कम हुई तो हवा की गति धीमी पडने के साथ ऊंचाई पर छाई बादलों की चादर नीचे उतरने से उमस बढ़ने लगी। इससे रात में न्यूनतम तापमान भी 0.4 डिग्री बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। रविवार को दिन की शुरुआत में बादलों की गाढ़ी धुंध छाई रही, लेकिन बाद में धूप निकल आई।
विज्ञापन

रविवार को दिन भर मौसम शुष्क और सामान्य बना रहा। सुबह बैरोमीटर की रीडिंग अप्रत्याशित रूप से सामान्य से 42 अंक कम हुई तो बादलों और सूरज के बीच लुकीछिपी शुरू हो गई। दोपहर को हल्की धूप निकली तो अधिकतम तापमान भी 0.2 डिग्री बढ़कर 31.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शाम तक वायुदाब मेें सामान्य से 22 अंक की गिरावट बनी रही और इसे देखते सोमवार को भी दिन भर बादल छाए रहने से धूप कम निकलने और उमस पैदा होने से तापमान बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed