फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

धूप खिली पर सर्दी से नहीं मिली राहत

Mon, 25 Jan 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में रविवार को दोपहर बाद खिली धूप के बाद स्कूटी से बाजार जाती युवतियां । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोहरे और गिरते तापमान से जनमानस परेशान है। शनिवार रात घने कोहरे से न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई तो रविवार सुबह सर्दी बढ़ गई। दिन में धूप खिली तो एक डिग्री तापमान बढ़ गया लेकिन पछुआ हवा के चलते लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार सोमवार को दिन में हल्की धूप निकलेगी लेकिन उस पर पछुआ हवा से राहत मिलनी मुश्किल है।
विज्ञापन

शनिवार दिन धूप निकलने से आर्द्रता में आई 39 प्रतिशत की कमी दिन ढलने के बाद कोहरा बनकर छाने लगी। इससे रात का तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को सुबह सूर्योदय के दो घंटे बाद तक कोहरा का असर कायम रहा। इससे वातावरण में ठिठुरन पैदा हो गई। हालांकि, दस बजे तक धूप निकल आई। इससे दिन में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 17.5 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन ठंडी पछुआ हवा शरीर में सिहरन पैदा करती रही। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार शाम बैरोमीटर सूचकांक सुबह की तुलना में सात अंक बढ़कर सामान्य से 19 अंक अधिक हो गया। इस कारण सोमवार को सुबह कोहरा कम होगा, लेकिन तेज हवा और बादलों की धुंध सर्दी बढ़ाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed