फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   weather in shahjahanpur

कोहरे के साथ ठंड पुरवा हवा ने सर्दी और बढ़ाई

Sun, 24 Jan 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
weather in shahjahanpur
शाहजहांपुर में शुक्रवार को कोहरे के दौरान जाती युवतियां । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कोहरा और पुरवा हवा से शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से दिन में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया था। शनिवार को दिन के तापमान में इजाफा तो हुआ लेकिन सुबह कोहरे के साथ चली पुरवा हवा से सर्दी और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार शनिवार शाम वायुदाब में 20 अंक की गिरावट आने के कारण रविवार को सुबह से कोहरा छाएगा। दिन भर बादलों से सर्दी भी बढ़ेगी।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार बादल छाए होने के कारण हवा चलने पर भी आसमान साफ नहीं हो रहा है। आर्द्रता का स्तर भी 95 से 97 प्रतिशत के बीच बना होने से हवा में नमी बढ़ गई है। इसीलिए सर्दी कम नहीं हो रही। उन्होंने बताया कि दिन मेें एक घंटे तक धूप निकलने से अधिकतम तापमान 3.5 डिग्री बढ़कर 16.5 डिग्री सेल्सियस हुआ। उनका कहना है कि दिन में धूप से शाम को आर्द्रता में आई 39 फीसदी की कमी से रविवार को सुबह कोहरा हो सकता है। बादल छाए रहने के साथ ठंडी हवा सर्दी को और बढ़ाएगी।
विज्ञापन

ठिठुरते गरीबों को कंबल ओढ़ाकर दी राहत
सदर सराफा एसोसिएशन से जुड़े कारोबारियों ने अध्यक्ष विनोद सराफ नेतृत्व में शुक्रवार की रात सदर बाजार, गोविंदगंज, टाउनहाल, ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, रोडवेज स्टेशन, लाल इमली चौराहा आदि क्षेत्रों मेें भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जहां कहीं ठंड से ठिठुरते गरीब दिखे, उन्हें कंबल ओढ़ाकर सर्दी से राहत दिलाई। इस कार्य में भाजपा के महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विनीत गुप्ता, धीरज वर्मा उर्फ धीरू भाई सराफ, तिलकराज भोला, मोहित गुप्ता, दिनेश वर्मा, संजीव रस्तोगी, रोहित गुप्ता, प्रमोद रस्तोगी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed