{"_id":"5deaa1448ebc3e1bbe0da405","slug":"weapon-shahjahanpur-news-bly387040228","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता जयेश के असलाह के कागजों की दोबारा होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता जयेश के असलाह के कागजों की दोबारा होगी जांच
विज्ञापन
शाहजहांपुर। पूर्व एमएलसी व भाजपा नेता जयेश प्रसाद के निजी सचिव शाहनवाज अंसारी ने बताया कि जयेश प्रसाद के पास जो रिवाल्वर मिली है, वो लाइसेंसी है। यहां के डीएम ने दोबारा असलाह के कागज बनाकर रांची भेज दिए हैं। जिन पर वहां के अधिकारी जांच कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि चेकिंग करने वाली टीम को लाइसेंस नंबर व रिवाल्वर में पड़े नंबरों का सही मिलान नहीं हो पाने की वजह से गड़बड़ हुई है। इसलिए शाहजहांपुर के डीएम ने दोबारा कागज बनाकर भेज दिए हैं। उन्होंने बताया कि जयेश प्रसाद पुरी घूमने जाने के लिए बैंक से रुपये निकालकर ले गए थे।
जयेश प्रसाद को चार दिसंबर को रांची के सिल्ली में विधानसभा चुनाव में चेकिंग करने वाली टीम और पुलिस ने पकड़ लिया था। उनके पास से चेकिंग टीम को 4.31 लाख रुपये की नकदी और रिवाल्वर, भुजाली, कारतूस व शराब की एक बोतल मिली थी। टीम ने उनकी पत्नी और ड्राइवर को तो छोड़ दिया था, मगर जयेश प्रसाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। शाहनवाज अंसारी ने भुजाली के बारे में बताया कि फार्म हाउस जाते समय नौकर भुजाली लकड़ी आदि काटने के लिए साथ में रखते हैं। धोखे में गाड़ी में रह गई, जिसकी पूर्व एमएलसी की जानकारी में नहीं थी।