फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Weak students will be monitored by maintaining a record of them.

Shahjahanpur News: कमजोर बच्चों का रिकाॅर्ड बनाकर की जाए निगरानी

Wed, 10 Jun 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Weak students will be monitored by maintaining a record of them.
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत निपुण भारत मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने जनपद के विद्यालयों में गत 16 मई को आयोजित निपुण एसेसमेंट टेस्ट के परिणामों की समीक्षा की। कहा कि निपुण परीक्षा में बच्चों ने पहले से बेहतर प्रदर्शन किया है। जनपद प्रदेश में 72वें स्थान से 11वें स्थान पर आ गया है। उन्होंने कमजोर बच्चों की निगरानी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि अब प्रथम स्थान पर आने का लक्ष्य रखना है। उन्होंने कांट, जैतीपुर और ददरौल में सी, डी, ई ग्रेड में अधिक संख्या में बच्चों के पाए जाने पर संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षा का स्तर सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि जनपद में सी, डी और ई ग्रेड में आने वाले प्रत्येक बच्चे का रिकाॅर्ड सुरक्षित रखा जाए। निपुण एसेसमेंट टेस्ट का अगला आयोजन अगस्त के तृतीय शनिवार को कराया जाएगा। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से कहा कि ऐसे विद्यालय की सूची बनाएं, जहां बारिश के दिनों में मार्ग पर पानी भर जाता है। इस समस्या का समाधान किया जाए। जर्जर स्कूलों को चिह्नित कर बच्चों को स्कूल से दूर रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed