{"_id":"57a5fd8c4f1c1b7d112b8a86","slug":"we-will-not-leave-these-friendships","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
Updated Sun, 07 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
दोस्ती का संकल्प
- फोटो : अमर उजाला
फ्रैंडशिप डे कल है, लेकिन शहर के अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में यह शनिवार को ही मना मिला गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का संकल्प लिया। बच्चों ने दोस्ती पर आधारित गीत, कविताएं आदि प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।
वीडीएफ में बच्चों ने लिया दोस्ती का संकल्प
वीडीएफ कांवेंट में फ्रैंडशिप डे हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम के लिए बच्चे दोस्ती के प्रतीक पीले रंग के वस्त्र पहनकर स्कूल पहुंचे थे। स्कूल को भी पोस्टर और गुब्बारों से सजाया गया था। प्रधानाचार्य प्रीति आनंद ने बच्चों को दोस्ती का महत्व समझाया। आयोजन में सार्थक, अनन्या, इशरा, अब्दुल, आयुष, अमोघ, लक्ष्य, सुबूरा, आराध्या, नितिन, स्नेह, तनिशा, अर्शी, प्रखर, आदित्य, अर्पिता, शुभम, प्रगति, अवंतिका, गुरुमुख, ओम, अदनान, अथर्व, वरण्या आदि बच्चे शामिल हुए। आयोजन में बविता सक्सेना, नेहा नागपाल, अपूर्वा यादव, नेहा बानो, आकांक्षा सक्सेना, मोनिका पांडेय, ऋतु गौड़, वंदना सक्सेना, अनुराधा सूदन, शैलजा श्रीवास्तव, चांदनी खान आदि का योगदान रहा।
लीड कांवेंट में बच्चों में हुए विविध कार्यक्रम
लीड कांवेंट में फ्रैंडशिप डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल परिसर को पीले गुब्बारों, फूलों और कार्ड्स से सजाया गया। प्रधानाचार्य तराना जमाल ने शिक्षिकाओं को और बच्चों ने एक-दूसरे को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर दोस्ती का संदेश दिया। इस बीच बच्चों ने कविताएं, गीत, चुटकुले, डांस आदि के माध्यम से खूब मनोरंजन किया। तूलिका तिवारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में लायंस सुगंध की अध्यक्ष अल्पना श्रीवास्तव, नीलम सचदेवा, अमरजीत बावा, काजल खन्ना, रीना अग्रवाल, डॉ. टीना अग्रवाल आदि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सिंधिया, संत कृपाल और यूरो किड्स में भी मना फ्रैंडशिप डे
सिंधिया पब्लिक स्कूल, संत कृपाल एकेडमी और यूरो किड्स प्री-स्कूल में भी फ्रैंडशिप डे पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पार्थ, अनन्या, विधि, कीर्ति आदि बच्चों ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर उन्हें स्कूल की ओर से उपहार भी दिए। प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव और उप प्रधानाचार्य जूही खान ने दोस्ती के महत्व पर प्रकाश डाला। संत कृपाल एकेडमी में फ्रैंडशिप डे पर बच्चों ने रेन डांस कर खूब आनंद लिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्वेता रस्तोगी ने मित्रता का महत्व बच्चों को समझाया। इस अवसर पर बच्चों ने सभी को फ्रैंडशिप बैंड बांधकर सहपाठियों को दोस्त बनाया। कार्यक्रम में रमन मोहन टंडन को मिस्टर यलो और रहीबा को मिस यलो खिताब से नवाजा गया। निदेशक सुशील रस्तोगी की देखरेख में हुए आयोजन में उप प्रधानाचार्य नीरज गुप्ता, मेघना खन्ना, नीरज, आलोक, रमा कपूर, नीतू, रजनी, मोनिका, वंदना, नैना आदि का योगदान रहा। इसी तरह यूरो किड्स में नन्हें-मुन्नों ने एक-दूसरे को बैंड बांधकर और गुलाब के फूल देकर फ्रैंडशिप डे मनाया। बाद में फिल्मी गीतों पर खूब डांस किया। प्रधानाचार्य वृद्धि गुप्ता ने दोस्ती का महत्व समझाया। आयोजन में आरती, सुनीता, गजाला, सबा, लीना, शाजिया, बुशरा, नीतू, रिचा, रमनीत आदि का योगदान रहा।