{"_id":"616339038ebc3ed3d13b4f52","slug":"way-to-ambulance-shahjahanpur-news-bly462488181","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते में अवैध कब्जे, एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो चारपाई पर लिटाकर घर पहुंचाई बीमार महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते में अवैध कब्जे, एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो चारपाई पर लिटाकर घर पहुंचाई बीमार महिला
विज्ञापन
बहादुरपुर बुजुर्ग में चारपाई पर महिला को लिटाकर घर ले जाते परिजन
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। तमाम शिकायतों के बाद भी पुलिस रास्ते से अवैध कब्जा नहीं हटवा पा रही है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को रास्ते में अवरोध के कारण एंबुलेंस के निकलने का रास्ता नहीं मिला तो बीमार महिला को चारपाई पर लिटाकर घर ले जाना पड़ा। गांव बहादुरपुर बुजुर्ग में एक रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा है।
गांव के लोग कई बार रास्ता खुलवाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन रास्ते पर अवैध कब्जा बरकरार है। गांव के लोगों ने बताया कि पुलिस भी कई बार गांव आ चुकी है और रास्ते से अवैध कब्जा हटाने को कह चुकी है, लेकिन कब्जेदारों ने पुलिस की बात नहीं सुनी, जिस कारण रास्ता बंद है। गांव के लोगों ने बताया कि रास्ते से पैदल ही निकला जा सकता है।
गांव के संजय कुमार की पत्नी नीलू बीमार हो गई थी। शाहजहांपुर में इलाज के बाद रविवार को वह घर पहुंची, लेकिन रास्ते पर अवैध कब्जे के चलते एंबुलेंस घर तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद परिवार के लोग उनको चारपाई पर लिटाकर घर ले गए। थाना प्रभारी केबी सिंह ने बताया कि रास्ते के विवाद में पुलिस कई बार गांव जा चुकी है। गांव की राजनीति के चलते समस्या है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर रास्ते से कब्जा हटवाया जाएगा।