{"_id":"57b323f84f1c1bda786eb42e","slug":"watnprsti-humanity-nothing-is-more-important-than","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वतनपरस्ती, इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वतनपरस्ती, इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं’
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 16 Aug 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
‘वतनपरस्ती, इंसानियत से बढ़कर कुछ भी नहीं’
- फोटो : श्ााहजहांपुर उत्तर प्रदेश्ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवान अहमद ने कहा कि वतनपरस्ती और इंसानियत का कोई विकल्प नहीं है। कोई भी धर्म या मजहब परस्पर आपस में बैर करने की सीख नहीं देता। इसलिए सिर्फ इंसान और मादरे वतन पर अपना सब कुछ न्योछावर करने के लिए हमें हरदम तैयार रहना चाहिए।
वह नगर पालिका परिसर में दिशा एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से आयोजित एक सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्राें में विशिष्ट सेवाआें के लिए दर्जनाें लोगाें को ’शान-ए-तिलहर’ खिताब से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सपा नेता अनवर अली ने कहा कि आजादी की लड़ाई हमने हिंदुस्तानी बनकर जीती है न कि, जात पात और भेदभाव का लबादा ओढ़कर, इसलिये सब को मिलकर इस मुल्क को फिर से सोने की चिड़िया बनाना है।
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष इमरान खां ने कहा कि आज हम गुलामी की जंजीराें से तो आजाद हो गये। मगर भ्रष्टाचार, जात पात, सांप्रदायिकता और भाई भतीजावाद की जंजीराें से मुक्त नहीं हो सके हैं। देश की तरक्की के लिये हम सबको एक साथ आना होगा।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्राें में उल्लेखनीय सेवाआें के लिए शिक्षकों डाक्टर, वकील व समाजसेवियाें को शान-ए-तिलहर खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में वयोवृद्ध चिकित्सक सुरेंद्र प्रकाश अग्रवाल, डा. आलोक अग्रवाल, डा. प्रमोद मिश्रा, अंबरीश चंद्र पांडेय, व्यवसायी ओमप्रकाश आर्य, अधिवक्ता आनंद स्वरूप कोहली, सेवानिवृत ईओ सिकंदर अली, सेवानिवृत सेना अधिकारी कैप्टन अब्दुल हफीज खान, जुगल किशोर रस्तोगी, सूफी अजीज हसन सहित दर्जनाें लोगाें को अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। आभार संस्था के अध्यक्ष इमरान सागर ने व्यक्त किया। संचालन अंबरीश चंद्र पांडेय ने किया। इस दौरान इकबाल हुसैन उर्फ फूल मियां, अशोक खन्ना सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।