{"_id":"6169d1e37a90655fce244559","slug":"wather-shahjahanpur-news-bly463005354","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में गिरने लगा पारा, शरद ऋतु देने लगी आहट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में गिरने लगा पारा, शरद ऋतु देने लगी आहट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। वायुदाब में गत सप्ताह से उतार-चढ़ाव और बादल छाए रहने के बावजूद बूंदाबांदी के आसार टल गए, लेकिन बीते सात दिन से रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट से सुबह गुलाबी सर्दी दस्तक देने लगी है। इसी के साथ मौसम में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार रात में न्यूनतम तापमान लगातार कम होने के साथ सुबह सूर्योदय से पहले कोहरा की हल्की धुंध के साथ सर्दी महसूस हो रही है। उनका कहना है कि रात के तापमान में अगले तीन-चार दिन तक गिरावट बनी रहने की दशा में दिन के तापमान में भी कमी आने का दौर शुरू हो सकता है।
दस दिन पहले से वायुदाब सामान्य से अधिक बना रहा। इस वजह से दिन में आसमान साफ रहने से धूप निकलने पर उमस भी महसूस हो रही है। इसीलिए दिन में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच झूल रहा है। बीते बुधवार को वायुदाब सुबह से शाम तक सामान्य से कम रहा। इससे ऐसा लगा कि रात से सुबह तक बूंदाबांदी होगी, लेकिन आधी रात के बाद वायुदाब बढ़ा तो बीते दिन सुबह होने के साथ धूप निकल आई। इसके बावजूद रात में न्यूनतम तापमान लगातार गिर रहा है।
रात में पारा लुढ़कने का क्रम नौ अक्तूबर से शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। छह दिन पहले न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस था जो आज सुबह तक घटकर 21.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह रात के तापमान में गिरावट को शरद ऋतु की आहट मानते हैं। उनका कहना है कि शुक्रवार को दिन भर वायुदाब में भारी कमी बनी रही। इससे शनिवार को सुबह से बादल छाने और बूंदाबांदी के आसार बन गए हैं। इससे दिन में अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी और अगले कुछ दिन तक यही हालात बने रहने पर सर्दी के सीजन की शुरुआत हो जाएगी।