फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   wather

झमाझम बारिश से किसानों को राहत, शहर में आफत

Mon, 19 Jul 2021 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
wather
शाहजहांपुर। पिछले करीब एक महीने से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को रविवार सुबह हुई झमाझम बारिश ने खासी राहत दी। रविवार को शाम करीब चार बजे तक 132 मिमी बारिश हुई। ठंडी हवा चलने से अधिकतम तापमान 4.3 डिग्री लुढ़ककर 28.7 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। बारिश से सबसे ज्यादा फायदा किसानों को हुआ। मगर शहर में कई जगह जलभराव होने से सड़के तालाब बन गईं, जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

यहां शनिवार को हल्की बारिश हुई थी। रविवार को सुबह से ही काले बादल छाए रहे। सुबह करीब दस बजे तक उमस बनी रही, लेकिन एक घंटे बाद तेज हवा चलने के साथ बादल गरजने लगे और बूंदाबांदी शुरू हो गई। शुरुआत में आधे घंटे तक रिमझिम फुहारें गिरती रहीं। मगर इसके बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच 80 मिमी से ज्यादा बारिश हुई। इस दौरान शहर में टाउनहाल से लेकर टेलीफोन एक्सचेंज तक और कच्चा कटरा के आगे कनौजिया तिराहा से लेकर हद्दफ तक पानी भरने से सड़कें तालाब बन गईं।
विज्ञापन

टाउनहाल मेें जलभराव से नगर निगम कार्यालय और रैन बसेरा घंटों घिरे रहे। हॉकी मैदान तालाब मेें बदल गया। उधर, रेलवे ट्रैक के समानांतर नाला गंदगी से पटा होने से अप-डाउन दोनों लाइनें पानी में डूबने से वहां नहर जैसी दिखने लगी। रोडवेज के पीछे क्रॉसिंग पर जलभराव से बचने के लिए स्टेशन रोड से जो लोग ओवरब्रिज होकर आए, उनका रास्ता नगर निगम कार्यालय के पीछे कवि तिराहा पर हुए जलभराव ने रोक लिया। शाम चार बजे बारिश धीमी होने के बावजूद कई जगह घंटों पानी भरा रहा, जिससे आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धान की रोपाई के लिए खेत में रोकें पानी
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी एवं वरिष्ठ शस्य वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी के अनुसार रविवार को हुई वर्षा खरीफ सीजन की सभी फसलों के लिए जीवनदायी साबित होगी। धान की रोपाई के लिए पर्याप्त से भी ज्यादा बारिश हो गई है। सब्जियां मसलन खीरा, तोरई, लौकी, परवल आदि की फसलों को बचाने के लिए खेतों से पानी निकालने की आवश्यकता है। बारिश से गन्ने की बढ़वार तेज हो जाएगी।
हवा के कम दबाव का क्षेत्र सुबह से बना हुआ है। इसीलिए घने बादल छाए हैं और देर रात से सोमवार सुबह तक जनपद और आसपास के इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी रहने के आसार हैं। - डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम वैज्ञानिक, गन्ना शोध परिषद
खेतों में पानी भरा तो किसानों के चेहरे
पुवायां। झमाझम बारिश होने से खेतों में पानी भर गया, जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। किसानों के मुताबिक अब धान की रोपाई आसान हो जाएगी। डीजल भी खर्च नहीं करना पड़ेगा। गन्ना व दूसरी फसलों में सिंचाई भी नहीं करने पड़ेगी।
फोटो- 18 पीडब्लूएनपी 01
किसान बेहद परेशान था। बारिश से सिंचाई से राहत मिलेगी। मानसून सक्रिय रहा तो किसानों को काफी लाभ होगा, नहीं तो धान में घाटा होगा।
आदित्य प्रकाश त्रिवेदी, चांदपुर खुटार
इस बार धान की रोपाई और सिंचाई में भारी लागत लग चुकी है। डीजल महंगा होने से भी बड़ी समस्या हो गई है। बारिश से राहत मिली है।
शिववीर सिंह, बहादुरपुर बुजुर्ग पुवायां
डीजल के बढ़ते रेट किसानों के जी का जंजाल बन रहे हैं। सरकार को इस पर विचार करना चाहिए। बारिश से खेतों में पानी भर गया है। इससे फिलहाल सिंचाई का खर्च बच गया है। - प्रभजोत सिंह, पुनौती खुटार

किसान बारिश के लिए मनौती मांग रहा था। भगवान ने किसान की सुन ली है। बारिश से किसानों खासकर छोटे किसानों को भारी लाभ हुआ है। कई किसानों के पास सिंचाई का जरिया पंपिंग सेट ही था। - रामशंकर मिश्रा, सिल्हुआ खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed