{"_id":"615608988ebc3e0c136d736a","slug":"water-mausoleum-shahjahanpur-news-bly4614229156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायतों पर भी नहीं हटे सरकारी जमीनों से कब्जे, किसान नेता ने किया जल समाधि लेने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायतों पर भी नहीं हटे सरकारी जमीनों से कब्जे, किसान नेता ने किया जल समाधि लेने का एलान
विज्ञापन
पुवायां में भूख हड़ताल पर बैठे अंबरीश दीक्षित, साथ में राकिमसं के जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां (शाहजहांपुर)। कई बार शिकायत करने और किसानों के बयान दर्ज होने के बाद भी सरकारी जमीनों से कब्जे नहीं हटने के विरोध में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला महासचिव बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल पर बैठ गए। कब्जे नहीं हटने पर उन्होंने दो अक्तूबर को शारदा नहर में जल समाधि लेने की घोषणा भी की है।
खुटार के गांव सिल्हुआ निवासी अंबरीश दीक्षित ने कहा कि खुटार के गांव हिम्मतपुर में भू माफिया ने बंजर, चारागाह, खलिहान और बचत की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। उन्होंने मामले की शिकायत एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, खुटार के थानाध्यक्ष आदि से की थी। मामले में गांव मलिका, पिपरिया भागंवत, पिपरिया बिरसिंहपुर, सौंफरी, सिल्हुआ आदि के किसानों के बयान भी दर्ज किए थे, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
अंबरीश दीक्षित ने कहा कि सरकारी जमीन की खुली लूट और अराजकता के खिलाफ वह 30 सितंबर से पुवायां के डाक बंगला परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं। फिर भी कार्रवाई नहीं की गई तो वह दो अक्तूबर को पुवायां से पैदल चलकर गांव कोरोकुइयां में शारदा नहर में जलसमाधि लेने पर विवश होंगे। इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह, तहसील महासचिव सचिन मिश्र, गोविंद मिश्रा, सतनाम सिंह, आलोक मिश्र, अभिषेक मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसी के अनशन करने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। अगर कोई बैठा है तो जानकारी कराई जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा।
सतीश चंद्रा, एसडीएम पुवायां।