{"_id":"f4f987f4f9cdfe4f8ed7a9173dfc2b60","slug":"ward-member-demand-for-the-finential-rights-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" वार्ड मेंबर ने की वित्तीय अधिकारों की मांग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ड मेंबर ने की वित्तीय अधिकारों की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Mon, 04 Jan 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की नाम वापसी प्रक्रिया के लिए सुरक्षा को बनाए अभेद्य दुर्ग में तब्दील हुए कलक्ट्रेट कैंपस में बैरीकेडिंग के पास वार्ड मेंबरों ने जैसे ही नारेबाजी की, वहां थाना सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक जेपी तिवारी पहुंचे और निर्वाचन प्रक्रिया के मद्देनजर शांति बनाए रखने का आग्रह किया। वहीं, पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह ने नगरपालिका सभासद संघ का ज्ञापन लिया। वार्ड मेंबरों की अगुवाई कर रहे प्रशांत सक्सेना बंटी ने कहा कि वार्ड मेंबर नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा करते हैं, लेकिन उनके पास कोई वित्तीय अधिकार नहीं होने से उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता।
वार्ड मेंबर राशिद खां और अतुल दीक्षित बब्बू ने कहा कि पालिका बोर्ड में सारे प्रस्ताव सभासदों के हाथ उठाने भर से पास हो जाते हैं, लेकिन उन्हें विकास कार्य कराने के लिए अफसरों के चक्कर काटने पड़ते हैं। वार्ड मेंबर मोहसिन अली, अशर्फी सिंह राठौर, आसिफ सलीम और कमर अख्तर उर्फ शब्बू ने सभासद वार्ड विकास निधि का प्रावधान किए जाने, पालिका परिषद के कुल बजट की 50 फीसदी धनराशि जनसंख्या के आधार पर वार्डों को दिए जाने, वार्ड मेंबरों को दैनिक सफाई कर्मचारी की नियुक्ति का अधिकार देने, प्रत्येक वार्ड मेंबर को कार्यालय, यातायात, स्टेशनरी, मोबाइल आदि का व्यय उपलब्ध कराने आदि की मांग की। प्रदर्शन में मंजू मिश्रा, दिवाकर मिश्रा, मुजीबउररहमान खां, संतोष वर्मा, नूर फातिमा, असलम अंसारी, रजिया बेगम, असलम परवेज, शकीला बेगम, नवनीत कुमार, ज्योति गुप्ता, अजीम अंसारी आदि शामिल रहे।